एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत को गोली मारने वाला निकला SI, मर्डर के बाद कर लिया सुसाइड

प्रीति अहलावत को मारने वाला 2018 बैच का सब इंस्पेक्टर दीपांशु राठी है. दीपांशु शादी करना चाहता था लेकिन प्रीति मना कर रही थी.दिल्ली पुलिस ने कहा कि एसआई प्रीति अहलावत पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थी.

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में सरेआम महिला पुलिसकर्मी प्रीति अहलावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई. महिला पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात थी. पुलिस के मुताबिक मृतक महिला 9.30 बजे के आसपास रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन से उतरकर पैदल अपने घर जा रही थी. उसी दौरान एक अज्ञात हमलावर आया और पिस्तौल निकाल कर महिला पुलिस कर्मी के सिर में गोली मार दी. जिसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई. महिला पुलिसकर्मी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने में बतौर SI तैनात थी.

इस घटना को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है. प्रीति अहलावत को मारने वाला 2018 बैच का सब इंस्पेक्टर दीपांशु राठी है. दीपांशु शादी करना चाहता था लेकिन प्रीति मना कर रही थी. हत्या के बाद दीपांशु राठी ने भी सोनीपत में सुसाइड कर लिया है.

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे तमाम CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावर की तलाश की. दिल्ली पुलिस को घटनास्थल से तीन खाली कारतूस मिले थे. दिल्ली पुलिस ने कहा कि एसआई प्रीति अहलावत पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थीं. वह भी 2018 में ही दिल्ली पुलिस में शामिल हुईं थीं.

गौरतलब है कि दिल्ली में आज विधानसभा के चुनाव के लिए वोटिंग है. ऐसे में इस हत्या की वारदात से दिल्ली पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. दिल्ली में आज सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह शाम छह बजे तक चलेगी. मतदान के तीसरे दिन यानी 11 फरवरी को मतों की गिनती की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

वोटिंग शुरू होते ही केजरीवाल की विवादित अपील- 'महिलाएं पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही'

राजधानी दिल्ली में महिला सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर लगे सवालिया निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
Embed widget