एक्सप्लोरर

जानिए- रविवार की शाम किसने फैलाई दिल्ली में हिंसा की अफवाह, कैसे मची अफरातफरी

कल दिल्ली के ख्याला में अफवाह के बाद कई इलाकों में अफरा तफरी मच गई. हालांकि दिल्ली पुलिस ने ने अफवाह फैलते ही माहौल संभाल लिया. रविवार की शाम किसने फैलाई दिल्ली में हिंसा की अफवाह, कैसे मची अफरातफरी?

नई दिल्ली: एक गलत और झूठी अफवाह अच्छे खासे माहौल को पलक झपकते ही खराब कर देती है. कल राजधानी दिल्ली में कुछ ऐसा ही हुआ. वो राजधानी दिल्ली जो पिछले कई दिनों तक हिंसा की आग में झुलसी. कल दिल्ली के ख्याला इलाके में अफवाह के बाद कई इलाकों में अफरा तफरी मच गई. हालांकि दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलते ही माहौल संभाल लिया. पुलिस ने राजौरी गार्डन और मंगोलपुरी में लोगों के साथ मिलकर मार्च किया और शांति बनाए रखने की अपील की. लेकिन सवाल ये है कि कल अचानक ये अफवाह कैसे फैली.

शाम में शुरू होता है अफवाहों का सिलसिला

रविवार शाम करीब 7:15 बजे के बीच में यह सिलसिला शुरू होता है और देखते ही देखते हैं दिल्ली के कोने कोने से अफवाहा आने लगती है कि फला जगह दंगा हो गया है. माहौल ऐसा बन गया कि हर कोई डरा सहमा सा अपने घर में या फिर मोहल्ले में एकत्र होकर खड़ा हो गया. सबकी निगाहें बस यही देख रही थी कि कहीं कोई हमला न कर दे. सबसे पहले पश्चिमी दिल्ली के ख्याला थाना इलाके में अफवाहा से शुरू होती है. बात फैलती है कि मस्जिद के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया है और दंगा फैल गया है. माहौल को शांत बनाए रखने के लिए ख्याला और रघुबीर नगर की मस्जिदों से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई और लोगों को बताया कि महज अफवाह है इस पर ध्यान ना दें. दिल्ली पुलिस ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

आस-पास लगा होता है साप्ताहिक बाजार

करावल नगर और रघुवीर नगर के आसपास रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है. यही कारण है कि जैसे ही रविवार शाम को अफवाह फैलती है तो बाजारों में अफरा-तफरी मच जाती है. अधिकतर महिलाएं बाजार में होती हैं, जो खुद को बचाने के लिए इधर उधर भागती हैं. दुकानदार भी घबरा जाते हैं और अपनी दुकान को समेट कर भागने लगते हैं.

माहौल इतना डरावना बन चुका होता है कि हर कोई बेसुध होता है. इसके बाद यह अफवाह ख्याला थाने के ही रघुबीर नगर में फैलती है और वहां पर भी कुछ इसी तरीके का दृश्य देखने को मिलता है. लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर समूह बनाकर खड़े होते हैं. सभी कहीं न कहीं चिंतित भी होते हैं कि कहीं दंगाई उनके मोहल्ले में घुस न आए. इसके अलावा जितने भी धार्मिक स्थल होते हैं, सभी लोग वहां पर एकत्र हो जाते हैं कि कोई धार्मिक स्थल को नुकसान न पहुंचा दे. अभी अफवाहा का दौर ख्याला व रघुबीर नगर से शुरू होता है और देखते देखते तिलक नगर, राजौरी गार्डन, विष्णु गार्डन, मंगोलपुरी, द्वारका, नजफगढ़, नांगलोई, ओखला मदनपुर खादर आदि हिस्सों में फैल जाता है.

सट्टे पर रेड के बाद फैली अफवाह !

सूत्रों की माने तो इस अफवाह फैलाने के पीछे का कारण भी बताया जा रहा है. इलाके में ही पुलिस ने कुछ सटोरियों को पकड़ने के लिए रेड डाली थी. सटोरियों में से कुछ लोग भागते हुए शोर-शराबा कर रहे थे, जिससे कि लोगों के बीच अफरा-तफरी मच जाए क्योंकि साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था. शायद वे अपनी मंशा में कामयाब रहे और उनके शोर-शराबे की वजह से पूरे बाजार में अफवाह फैल गई. लोग भी बच कर भागने लगे. हालांकि पुलिस आधिकारिक तौर पर इस बात से इंकार कर रही है कि सट्टे पर  रेड नहीं की गई थी. कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे और एक दूसरे के पीछे भाग रहे थे जिसकी वजह से  अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अफवाह की वजह से आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया.

यह भी पढ़ें-

बंगाल: कोलकाता में BJP के 3 कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह की रैली के दौरान लगाए थे ‘देश के गद्दारों को....’ के नारे

लगातार गिरावट के बाद शेयर बाजार से अच्छी खबर, करीब 700 अंक उछलकर 39 हजार के पार खुला सेंसेक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget