एक्सप्लोरर

बंगाल: कोलकाता में BJP के 3 कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह की रैली के दौरान लगाए थे ‘देश के गद्दारों को....’ के नारे

कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री की रैली में जाते हुए बीजेपी के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने ‘‘गोली मारो.......’’ नारेबाजी की थी.दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दौरान इस भड़काऊ नारे का इस्तेमाल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के रिठाला इलाके में हुई सभा में किया गया था.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के दौरान ‘देश के गद्दारों को गोली मारो....को’ नारा लगाने के आरोप में तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. विवादित नारा लगाने के आरोप में कोलकाता के न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने तीनों कार्यकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी 505, 506, 34,  और 153A के तहत मामला दर्ज किया है.

जूलूस में लोगों ने ले रखा था बीजेपी का झंडा

कल कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री की रैली में जाते हुए बीजेपी के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने पार्टी का झंडा लहराते हुए ‘‘गोली मारो.......’’ नारेबाजी की थी. शहीद मीनार मैदान में जाते हुए कार्यकर्ताओं के समूह में शामिल सदस्यों ने पार्टी का झंडा हाथ ले रखा था और उनको यह नारा लगाते हुए सुना गया.

विवादित नारे के कई वीडियो भी वायरल

विवादित नारा लगाने के कई वीडियो भी वायरल हुए हैं, इन वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लोगों का एक समूह बीजेपी का झंडे लिए हुए जुलूस में भड़काऊ 'देश के गद्दारों को गोली मारो..को' नारा लगा रहा है. वाम दलों और कांग्रेस ने इस नारे को लगाने के लिए बीजेपी की कड़ी आलोचना की और ममता सरकार से नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

एक दिन के लिए कोलकाता गए थे अमित शाह

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में संपर्क करने पर घटना पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि शहर में कानून व्यवस्था को खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’’ गृह मंत्री अमित शाह कल कोलकाता की एक दिवसीय यात्रा पर थे.

कहां से आया विवादित नारा?

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दौरान इस भड़काऊ नारे का इस्तेमाल केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर की 27 जनवरी को दिल्ली के रिठाला इलाके में हुई सभा में किया गया था. इसे लेकर चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर पर 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा थी. हालांकि हाल ही में जब अनुराग ठाकुर से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘’मैंने ऐसा नारा कभी नहीं लगाया.’’

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: अफवाहों से फिर तनावपूर्ण हुआ माहौल, पुलिस ने दिखाई तत्परता, दो लोग गिरफ्तार

'गोली मारो...' वाले नारों पर पूछा गया सवाल तो बिफरे अनुराग ठाकुर, पत्रकारों पर ही लगा दिया झूठ बोलने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget