एक्सप्लोरर

दिल्ली HC ने पुलिस को फटकारते हुए पूछा- कितनी मौतों का इंतजार है? भड़काऊ वीडियो के मामले में FIR हो

Delhi violence: दिल्ली हाई कोर्ट ने भड़काऊ बयान के मामले एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर कहा कि कितनी और मौतों का इंतजार किया जाएगा?

नई दिल्ली: दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर हाई कोर्ट काफी सख्त है और भड़काऊ बयान के मामले में पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है. दिल्ली हाई कोर्ट में आज करीब पूरे दिन सुनवाई चली और शाम के करीब चार बजे हाई कोर्ट ने भड़काऊ बयान के मामले एफआईआर दर्ज नहीं होने को लेकर कहा कि कितनी और मौतों का इंतजार रहेगा? कितने और नुकसान का इंतजार किया जाए?

हाई कोर्ट ने प्रवीर रंजन (स्पेशल कमिश्नर) से कहा कि आप जाइये कमिश्नर को बताइये की हम चाहते हैं कि ऐसे सभी मामलों में एफआईआर दर्ज़ हों. ऐसे हालातों से हमको पीड़ा हो रही है. हम नहीं चाहते कि 84 दंगे जैसे हालात बनें. जितने भी भड़काऊ वीडियो हैं उनमें मामला दर्ज कीजिये.

दिल्ली हाई कोर्ट ने विशेष पुलिस आयुक्त से उसके आक्रोश से पुलिस आयुक्त को अवगत कराने को कहा. हाई कोर्ट में कल भी सुनवाई जारी रहेगी. आज हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान चार नेताओं कपिल मिश्रा, अभय वर्मा, अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के बयान का वीडियो चलाया गया.

उच्च न्यायालय ने पूछा कि क्या किसी नेता ने कथित आपत्तिजनक बयान से इनकार किया है ; याचिकाकर्ता के वकील ने कहा नहीं, वे इसमें गर्व महसूस करते हैं. दिल्ली सरकार के वकील राहुल मेहरा ने उच्च न्यायालय में कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए.

FIR को लेकर बंटी राय

दिल्ली सरकार के स्थायी अधिवक्ता राहुल मेहरा ने उच्च न्यायालय में दलील दी कि तीन बीजेपी नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न करने का कोई कारण नहीं है. वहीं सॉलीसिटर जनरल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट को तीन बीजेपी नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर अधिकारियों के जवाब का इंतजार करना चाहिए क्योंकि अभी कोई निर्णय करने से स्थिति बिगड़ सकती है .

अब तक 24 लोगों की मौत

बता दें कि दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है. इसी के मद्देनजर दंगा प्रभावित क्षेत्रों चांद बाग, जाफराबाद, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला. इलाके में सोमवार से जारी हिंसा, भीड़ द्वारा दुकानों में लूटपाट करने और संपत्तियों में आग लगाए जाने के बाद आज दुकानें और स्कूल बंद रहीं और गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है.

चांद बाग इलाके में काफी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं और सुरक्षा बलों ने किसी को भी सड़क पर निकलने की अनुमति नहीं दी. कुछ गलियों को बंद कर दिया गया और निवासियों का कहना है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें बंद किया है.

दिल्ली हिंसाः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को राष्ट्रपति को सौपेंगी ज्ञापन, केन्द्र और दिल्ली सरकार से पूछे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... पीएम आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... PM आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget