एक्सप्लोरर

Delhi Violence: हालात का जायजा लेने खुद सड़कों पर निकले NSA अजित डोभाल

डोभाल ने सबसे पहले नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी ऑफिस पहुंचकर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की.दिल्ली फायर सर्विस को मंगलवार रात भी उत्तर पूर्वी जिले के अलग-अलग इलाकों से आगजनी की कॉल मिलती रही है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. उनके साथ दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक के अलावा आईबी और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरे में शामिल थे. सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार रात को एक और बैठक की थी, जिसके बाद खुद एनएसए अजित डोभाल को दंगा प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना करने के लिए कहा गया. अजित डोभाल ने सबसे पहले नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी ऑफिस पहुंचकर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के साथ लगभग 1 घंटे तक बैठक की. जिसके बाद डोभाल पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक की गाड़ी में सवार हुए और फिर पूरे काफिले के साथ उत्तर पूर्वी जिले के उन इलाकों में पहुंचे जहां जहां पर दंगा हुआ था.

इन इलाकों का किया दौरा

सबसे पहले उन्होंने जाफराबाद का मुआयना किया. वहां से वह मौजपुर पहुंचे. मौजपुर से आगे कबीर नगर और कर्दमपुरी गए. इसके बाद गोकुलपुरी से होते हुए भजनपुरा गए और फिर वहां से करावल नगर, चांदबाग का मुआयना करते हुए वापस सीलमपुर स्थित डीसीपी ऑफिस पहुंच गए. लगभग 5 से 6 किलोमीटर के रूट को पूरा करने के बाद वह थोड़ी देर के लिए फिर से डीसीपी ऑफिस गए, जहां पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की और फिर वहां से लौट गए.

जगह-जगह बिखरे थे पत्थर और जले हुए वहां

उत्तर पूर्वी जिले के जाफराबाद, मौजपुर, कर्दमपुरी, भजनपुरा करावल नगर आदि इलाकों में पिछले 3 दिन से चल रहे दंगों की वजह से न केवल शांति भंग हुई है, बल्कि इस पूरे इलाके का नजारा भी बेहद भयावह हो चला है. खुद अजित डोभाल ने भी अपने दौरे के दौरान इन तमाम इलाकों में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के निशान देखे. अगर रविवार और सोमवार की बात करें तो मंगलवार की रात को पुलिस व अर्धसैनिक बलों की तैनाती अच्छी खासी संख्या में नजर आई.

रात भर मिलती रहीं आगजनी की कॉल

दिल्ली फायर सर्विस को मंगलवार रात भी उत्तर पूर्वी जिले के अलग-अलग इलाकों से आगजनी की कॉल मिलती रही है. फायर सर्विस सूत्रों का कहना है कि सबसे अधिक कॉल ब्रह्मपुरी, मुस्तफाबाद, शिव विहार आदि इलाकों से मिली हैं जहां पर फायर सर्विस की गाड़ियों को भी भेजा गया था.

यह भी पढ़ें-

लाखों की भीड़ का सत्कार और अरबों डॉलर के सौदों से झोली भर रवाना हुए ट्रंप

Violence: हिंसा प्रभावित इलाकों में आज भी सभी स्कूल रहेंगे बंद, परीक्षाएं भी स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget