एक्सप्लोरर

'गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार', राहुल गांधी को DU का नोटिस, दोबारा बिना परमिशन कैंपस का दौरा न करने की वॉर्निंग

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल का दौरा किया था. यूनिवर्सिटी का कहना है कि इसके लिए उन्होंने परमिशन नहीं ली थी वह अचानक हॉस्टल में आ गए थे.

DU Notice To Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बुधवार (10 मई) को दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के पीजी मेन्स हॉस्टल के प्रोवोस्ट ने नोटिस भेजा है. यह नोटिस कैंपस में बिना बताए दौरा करने को लेकर भेजा गया है. राहुल ने 5 मई को डीयू के पुरुष हॉस्टल में बिना परमिशन के दौरा किया था और यहां छात्रों के साथ लंच किया था. हॉस्टल प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अनधिकृत (Unauthorised) दौरे के कारण छात्रों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है.

प्रोवोस्ट के नोटिस में कहा गया है कि जेड-प्लस सुरक्षा वाले राष्ट्रीय पार्टी के नेता राहुल गांधी का ऐसा आचरण गरिमा के बाहर है. प्रोवोस्ट केपी सिंह ने गांधी को भेजे गए दो पन्नों के नोट में कहा है कि यह घटना ट्रेसपास और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है. राहुल गांधी को भविष्य में ऐसा कोई भी कदम न उठाने के लिए कहा गया है.इसके साथ ही छात्रावास की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की तरफ से इस घटना की निंदा की गई. 

नोटिस में इस नियम का हवाला 

प्रोवोस्ट ने आगे कहा कि तीन गाड़ियों के साथ राहुल गांधी का कैंपस में "अप्रत्याशित प्रवेश" छात्रावास के निर्धारित नियमों का उल्लंघन है. नोटिस में हॉस्टल की सूचना और नियमों की पुस्तिका के नियम 15.13 का हवाला दिया गया है. इसके मुताबिक, कोई भी व्यक्ति एजुकेशनल और काउंसलिंग गतिविधियों के अलावा छात्रावास परिसर में किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकता है. 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, शुक्रवार (5 मई) को अचानक कैंपस पहुंचकर राहुल गांधी ने छात्रों के साथ दोपहर का लंच किया था. वह दोपहर दो बजे के बाद कैंपस पहुंचे थे और वहां करीब एक घंटा बिताया. उन्होंने छात्रों के सामने आने वाली समस्याओं और उनके करियर प्लान के बारे में भी जाना. 

 ये भी पढ़ें: 

The Kerala Story: पश्चिम बंगाल में 'द केरला स्टोरी' को लेकर बवाल! बीजेपी ने बैन के बावजूद फिल्म की स्क्रीनिंग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget