एक्सप्लोरर

Delhi Summer Action Plan: दिल्ली में समर एक्शन प्लान के तहत सरकार 8 मई से शुरू करेगी एंटी डस्ट अभियान

Delhi Summer Action Plan: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि समर एक्शन प्लान के तहत दिल्ली सरकार 8 मई से दिल्ली में एंटी डस्ट अभियान चलाएगी.

Delhi Environment Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने समर एक्शन प्लान को लेकर गुरुवार (4 मई) को पर्यावरण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (DPCC) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि समर एक्शन प्लान के तहत दिल्ली सरकार 8 मई से दिल्ली में एंटी डस्ट अभियान चलाएगी.

इस अभियान के तहत सभी विभागों को डस्ट प्रदूषण से संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही विभाग को दिल्ली के अंदर अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने और मानदंडों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए गए हैं.

1 मई को समर एक्शन प्लान की घोषणा

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि गर्मियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1 मई को समर एक्शन प्लान की घोषणा की थी. जिसके आधार पर संबंधित विभागों ने इसे जमीन पर लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य शुरू कर दिया है. गर्मियों के मौसम में यह देखा गया है की दिल्ली में प्रदूषण स्तर बढ़ाने में डस्ट प्रदूषण प्रमुख कारको में से एक है. 

8  मई से एंटी डस्ट अभियान शुरू

इसी कारण आज पर्यावरण विभाग और DPCC के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक में समर एक्शन प्लान के तहत दिल्ली में एंटी डस्ट अभियान को 8 मई से शुरू करने का निर्णय लिया गया है. सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं की वह डस्ट प्रदूषण संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराए. इसके साथ ही एंटी डस्ट कैंपेन के तहत विभागों को लगातार निर्माण स्थल का निरीक्षण करते रहने के निर्देश भी दिए गए हैं.

गोपाल राय ने आगे बताया कि डस्ट प्रदूषण बढ़ाने में निर्माण साइट्स से पैदा होने वाले डस्ट अहम योगदान देता है. इसलिए सभी सम्बंधित विभागों को लगातार निर्माण साइट्स का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं. यह विभाग सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी निर्माण साइट्स पर सभी नियमों का पालन हो रहा हो. और यदि कोई निर्माण साइट डस्ट कंट्रोल के नियम का पालन नहीं करेगा, उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: ABP CVoter Survey: बजरंग दल पर बैन का वादा करने से कांग्रेस को नुकसान या फायदा? सर्वे में लोगों ने चौंकाया

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget