एक्सप्लोरर

Delhi Girl Dragged Case: कंझावला कांड में पुलिस ने जोड़ी धारा 304, आज आरोपियों की होगी कोर्ट में पेशी, 3 डॉक्टरों की टीम करेगी पोस्टमार्टम

Delhi Girl Dragging Case: दिल्ली पुलिस के ऊपर सवाल उठ रहे थे कि आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

DCP On Delhi Girl Dragging Case: रविवार (1 जनवरी) को जब पूरे देश में नए साल का जश्न चल रहा था, उसी रात देश की राजधानी में इंसानियत शर्मसार हो रही थी. दिल्ली के बाहरी इलाके सुल्तानपुरी में एक कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी. युवती का शरीर कार में फंस गया लेकिन कार सवार रुके नहीं और लगभग 4 किलोमीटर तक उसे घसीटते रहे. सुबह 4 बजे कंझावला पुलिस को एक महिला का नग्न शरीर सड़क पर पड़े होने की सूचना मिली. 

आरोपियों को कोर्ट में किया जाएगा पेश
सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए कार सवार युवकों की पहचान शुरू की. अब तक पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली के बाहरी जिले के पुलिस कमिश्नर हरेंद्र कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों को आज कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. 

मामले में पुलिस ने नया अपडेट लेते हुए आईपीसी की धारा 304 लगा दी है. इसके पहले पुलिस ने लापरवाही से मौत का केस लगाया था, जिसमें आरोपियों को जमानत आसानी से मिल जाती लेकिन अब गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज होने के बाद जमानत मिलना मुश्किल होगा.

आज होगा पोस्टमार्टम
डीसीपी ने बताया कि आज सोमवार को मृतका का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके लिए तीन डॉक्टरों की टीम काम करेगी. इसके साथ पोस्टमार्टम के दौरान साक्ष्यों को इकठ्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी इसमें शामिल किया गया है. 

डीसीपी ने घटना को बताया हादसा
डीसीपी ने घटनाक्रम को एक हादसा बताते हुए कहा एक्सीडेंट के बाद टूटी हुई स्कूटी को पेट्रोलिंग टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक महिला शादियों और अन्य कार्यक्रमों में पार्ट टाइम काम करती है और घटना वाली रात वह ऐसे ही किसी कार्यक्रम से वापस आ रही थी जब उसकी स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी.

दिल्ली पुलिस ने कार सवार पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक युवकों ने पूछताछ के दौरान बताया कि कार में तेज म्यूजिक के चलते उन्हें पता नहीं चला कि युवती कार में फंसी है और वे गाड़ी चलाते रहे.

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पांचों आरोपी 31 दिसंबर की रात खाना खाने के लिए मुरथल गए थे लेकिन वहां भीड़ ज्यादा थी जिसके चलते वे दिल्ली वापस आ गए. आरोपियों ने गाड़ी में ही शराब पी और सिंघु बॉर्डर से होते हुए सुल्तानपुरी इलाके में आ गए. वे कथित तौर पर यहां सड़कों पर अपनी गाड़ी घुमाते रहे और शराब पीते रहे.

यह भी पढ़ें

दिल्ली की बेटी के साथ हादसा हुआ या हत्या? कंझावला कांड का मिला नया CCTV फुटेज, जानिए अब तक केस में क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
India at 2047 Conclave: AI, डेवलेपमेंट से मीडिया तक... India@2047 में ABP नेटवर्क के CEO सुमंत दत्ता का मैसेज
AI, डेवलेपमेंट से मीडिया तक... India@2047 में ABP नेटवर्क के CEO सुमंत दत्ता का मैसेज
India at 2047 Conclave Live: ईरान संकट से भारत पर क्या पड़ेगा असर? योजना आयोग के पूर्व अध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने दिया जवाब
LIVE: ईरान संकट से भारत पर क्या पड़ेगा असर? योजना आयोग के पूर्व अध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने दिया जवाब
रूस से तेल की खरीद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान' परमिशन देंगे'
रूस से तेल की खरीद पर इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान...'

वीडियोज

Firing at Khan Sir Coaching Center: जहां खान सर के कोचिंग पर हुआ हमला वहां से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में सब बह गया! | Jammu Kashmir | Weather News | IMD
Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस से तेल की खरीद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान' परमिशन देंगे'
रूस से तेल की खरीद पर इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान...'
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
Made in India A Titan Story Review: ये शानदार सीरीज आपको दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी बड़े कमाल तरीके से दिखाएगी 
मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी रिव्यू: ये सीरीज दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी कमाल तरीके से दिखाएगी
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
Sleep Banking: घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश
घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश
क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
Embed widget