एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के घटने का सिलसिला जारी, आज आए 124 नए मामले, 7 लोगों ने तोड़ा दम

रविवार को कोरोना संक्रमण की दर घटकर 0.17 पर आ गई. इससे पहले शनिवार को 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के 135 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और 7 लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया था.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट जारी है. आज पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 124 नए मामले सामने आए और 7 लोगों की मौत हुई है. इतने ही वक्त में दिल्ली में 398 कोरोना संक्रमित बीमारी से ठीक हो गए. आज कोरोना संक्रमण की दर घटकर 0.17 पर आ गई. इससे पहले शनिवार को 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के 135 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और 7 लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया था.

दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के 2,091 सक्रीय मामले हैं. यानी इतने लोग ही अब कोरोना से संक्रमित हैं. इन नए मामलों के साथ अब दिल्ली में कोरोना से संक्रमित होने वालों का कुल आंकड़ा 14,32,292 हो गई है. इनमें से 14,05,287 मरीज़ पूरी तरह से ठीक हो गए हैं. कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा दिल्ली में आज 24,914 तक जा पहुंचा है.

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में 165 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 14 मरीजों की मौत हो गई थी और संक्रमण दर 0.22 फीसदी पर थी. गौरतललब है कि गुरुवार को शहर में कोविड-19 के 158 नए मामले सामने आए थे और 10 मरीजों की मौत हुई थी. वहीं बुधवार को दिल्ली में 212 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी और 25 मरीजों की मौत हुई थी. 

दिल्ली में अनलॉक पार्ट-4 का एलान

दिल्ली में 21 जून से अब रेस्टोरेंट भी सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुल सकेंगे. जबकि अभी सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खोलने की इजाजत थी. रेस्टोरेंट में 50 फीसदी सिटिंग कैपेसिटी की शर्त अभी भी लागू रहेगी. इसके अलावा 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ 21 जून से बार भी खुलेंगे. बार खोलने की समय सीमा दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक तय की गयी है.

पब्लिक पार्क, गार्डन, गोल्फ क्लब खोलने और आउटडोर योगा एक्टिविटी की इजाजत भी दी गई है. 21 जून सुबह 5 बजे से 28 जून सुबह 5 बजे तक मार्केट, मार्केट काम्प्लेक्स, मॉल, रेस्टोरेंट और बार खुलेंगे.

क्या रहेगा बंद

स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल, कोचिंग, ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट

सभी समाजिक, राजनीतिक, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, एकेडमिक, सांस्कृतिक, त्योहारों से सम्बंधित आयोजनों पर पाबंदी होगी

स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स

सिनेमाघर, थिएटर, मल्टीप्लेक्स

एंटरटेनमेंट पार्क, एम्यूजमेंट पार्क, वॉटर पार्क

बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, असेम्बली हॉल

बिजनेस टू बिजनेस एक्सहिबिशन्स  

स्पा, जिम, योग संस्थान

सोमवार से यूपी में खुल जाएंगे मॉल्स और रेस्टोरेंट, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget