एक्सप्लोरर

सोमवार से यूपी में खुल जाएंगे मॉल्स और रेस्टोरेंट, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

यूपी में कल यानी सोमवार से मॉल्स, बाजार व रेस्टोरेंट खोल दिये जाएंगे. लेकिन सरकार ने इसके साथ ही गाइलाइंस भी जारी की हैं. यही नहीं, इसके तहत अगर कहीं भी कोरोना के सक्रिय केस 500 से पार होते हैं, वहां ये छूट स्वत: खत्म हो जाएगी

लखनऊ: कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद से सोमवार यानी 21 जून से व्यवसायिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी. कोविड प्रोटोकॉल के साथ मॉल्स व रेस्टोरेंट खोल दिये जाएंगे. इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कोरोना के संबंध में नई गाइडलाइंस जारी की हैं.

सुबह सात से रात नौ बजे तक खुलेंगे बाजार

इसके तहत सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक दुकानें और बाजार खोले जा सकेंगे. इसके अलावा शनिवार व रविवार को वीकेंड लॉकडाउन रहेगा. दूसरी तरफ सरकारी विभागों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूर्ण उपस्थिति रहेगी एवं कार्यालयों में कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य रहेगी. 

सोमवार से शुक्रवार तक प्रदेश में मॉल्स खोलने की अनुमति, कोविड गाइडलाइन्स का पालन करना होगा. 

इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन

-रेस्टोरेंट होटल के अंदर स्थित रेस्टोरेंट एवं ईटिंग प्वाइंट सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कोविड- कंटेनमेंट जोन को छोड़कर 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति रहेगी. 

-मिठाई, स्ट्रीट फूड, फ़ास्ट फ़ूड की दुकानों में बैठकर या खड़े होकर खाने की अनुमति नहीं होगी. 

-शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद स्थान अथवा खुले स्थान पर एक समय में अधिकतम 50 आमंत्रित अतिथियों को सशर्त अनिवार्यता एवं प्रोटोकॉल के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ अनुमति होगी.

-स्मारक, प्राणी उद्यान पार्क एवं उद्यान अपने पूर्व निर्धारित समय से खोले जाने की अनुमति.

-कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शेष स्थानों में धर्म स्थलों के अंदर परिसर के आकार को देखते हुए एक बार में एक स्थान पर 50 से अधिक श्रद्धालु इकट्ठा होने की अनुमति नहीं.

-सिनेमा हॉल ,स्टेडियम, स्विमिंग पूल, जिम खोलने की अनुमति अग्रिम आदेशों तक नहीं.

जिन जनपदों में स्वास्थ्य विभाग की प्रतिदिन कोरोना वायरस के सक्रिय केस 500 से अधिक हो जाएंगे तो संबंधित जनपद में कोरोना कर्फ्यू में छूट स्वत: समाप्त हो जाएगी एवं अनुमन्य समस्त गतिविधियों पर पुनः रोक लागू हो जाएगी. जिसके लिए आदेश उचित समय जारी किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें.

गंगा दशहरे पर संगम के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget