एक्सप्लोरर

JNU में हुए हमले की जांच के लिए छात्रों के पास पहुंची दिल्ली पुलिस की फैक्ट फाइंडिंग टीम

जॉइंट सीपी शालीनी सिंह का कहना है कि घटनाक्रम क्या थे फैक्ट फाइंडिंग टीम इसकी अभी स्टडी कर रही है. पेरियार हॉस्टल में हुई मारपीट की घटना में घायल छात्रों का कहना है कि उनके ऊपर पत्थरबाजी की गई.

नई दिल्ली: जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले की जांच के लिए बनाई गई दिल्ली पुलिस की फैक्ट फाइंडिंग टीम हॉस्टल पेरियार में पहुंची जहां पर सबसे पहले मारपीट के वीडियो आए थे. जॉइंट सीपी शालीनी सिंह ने छात्रों से बात की. शालिनी सिंह का कहना है कि घटनाक्रम क्या थे फैक्ट फाइंडिंग टीम इसकी अभी स्टडी कर रही है. जहां-जहां घटनाएं हुई हमारी टीम वहां-वहां पहुंची है. दोनों ग्रुप्स के बच्चों से बात की गई है.

पेरियार हॉस्टल में हुई मारपीट की घटना में घायल छात्रों का कहना है कि उनके ऊपर पत्थरबाजी की गई. इस घटना में क्या हुआ कौन लोग थे इसके लिए एबीपी न्यूज़ की टीम ने पेरियार हॉस्टल के वार्डन से बात की. वार्डन बुद्ध सिंह ने कहा कि ''रविवार के दिन सुबह से कुछ ना कुछ हो रहा था, पर ऐसा पहले नहीं हुआ था कि 200 की संख्या में मॉब अपना चेहरा बंद करके लाठी-डंडे लेकर के हॉस्टल में घुस जाएं.''

बुद्ध सिंह ने कहा, ''हम वॉर्डन फ़्लैट में थे जिसका दरवाजा हॉस्टल में ही खुलता है. हमें छात्रों के चिल्लाने की आवाज आने लगी. उनको मारा जा रहा था. सात आठ कमरे हैं, जिनकी कुंडिया टूटी हुई है. जो छात्र जैसे भी निकल सकते थे वैसे निकल गए. कुछ छात्र फर्स्ट फ्लोर से कूद के निकले, कुछ बाउंड्री कूद के भागे. उन्होंने वार्डन फ्लैट में भी लाठियां मारी.'' उन्होंने बताया कि ''डेढ़ से 2 घंटे तक हंगामा चला. मॉब ने सेलेक्टेड रूम में ही जाकर मारपीट की. उन्हें जब शंका हुई कि मेस में कुछ छात्र हैं तब कुंडी तोड़कर के अंदर पहुंचे. मेस स्टाफ जो अंदर था वह डर के मारे बाहर आ गया.''

पेरियार में हुई मारपीट की घटना में घायल छात्रों मनीष और शेषमणि का कहना है कि वह आरोपियों पर FIR करवा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

जेएनयू हिंसा पर बड़ा खुलासा, घटना को सुनियोजित तरीके से दिया गया था अंजाम- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget