एक्सप्लोरर

जेएनयू हिंसा पर बड़ा खुलासा, घटना को सुनियोजित तरीके से दिया गया था अंजाम- सूत्र

क्राइम ब्रांच के सूत्रों की मानें तो इस घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया. यही वजह है कि हमलावर आईडेंटिफाई करके छात्रों पर हमला कर रहे थे.

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे ही कई हैरान करने वाली बातें सामने आ रही हैं. क्राइम ब्रांच के सूत्रों की मानें तो इस घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया. साजिशकर्ता ने इस घटना को अंजाम देने के लिए बाकायदा कोडवर्ड्स का इस्तेमाल किया. पुलिस के सामने कई व्हाट्सएप ग्रुप के चैट सामने आए हैं जिससे लगता है कि इन ग्रुप को इस हमले को अंजाम देने के लिए इंफॉर्मेशन साझा करने के लिए बनाया गया था. जिसमें हमलावरों को यह भी बताया गया कि जेएनयू के वह कौन से रास्ते हैं जहां से वह आसानी से जेएनयू कैंपस में दाखिल हो सकते हैं.

इतना ही नहीं सूत्रों की मानें तो हमलावरों के पास हॉस्टल के सभी कमरों की पूरी जानकारी थी कि कौन सा छात्र किस कमरे में रहता है और किस स्टूडेंट यूनियन से ताल्लुक रखता है. यही वजह है कि हमलावर आईडेंटिफाई करके छात्रों पर हमला कर रहे थे. घटना के 2 दिन बाद फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की चीफ शालिनी सिंह भी मंगलवार दोपहर क्राइम ब्रांच के अफसरों के साथ जेएनयू पहुंचीं. शालिनी सिंह को जल्द ही इस मामले की रिपोर्ट होम मिनिस्ट्री को सौंपनी है. जो यह पता लगाएगी कि आखिरकार पूरा घटनाक्रम कैसे हुआ. यही वजह है कि ज्वाइंट सीपी शालिनी सिंह ने घटना की जांच करते हुए जेएनयू के साबरमती, पेरियार हॉस्टल, हॉस्पिटल और दूसरी जगह का मुआयना किया. साथ ही छात्रों के बयान दर्ज किए जिससे पूरे घटनाक्रम को जोड़ा जा सके.

इस मामले में क्राइम ब्रांच और पुलिस इन्वेस्टिगेशन अपडेट:-

* क्राइम ब्रांच को अबतक लगभग 100 मोबाइल वीडियो फुटेज मिली है जिसमें प्रदर्शन से लेकर बवाल है.

* सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम आज एक पब्लिक नोटिस जारी कर सकती है, जिसमें अखबारों और दूसरे माध्यम से अपील की जाएगी कि जिस किसी भी शख्स के पास इस घटना से जुड़ा कोई वीडियो हो तो उसे क्राइम ब्रांच को दें और अपनी आंखों देखी बयान देकर मदद करें.

* क्राइम ब्रांच आज उन सभी 34 घायल छात्रों के बयान लेने जाएंगी, जो रविवार को घटना में घायल हुए थे.

* क्राइम ब्रांच ने सोमवार को जेएनयू कैंपस के अंदर पेरियार हॉस्टल, साबरमती समेत कुछ दूसरे हॉस्टल का मुआयना किया था. आज यहां आसपास के cctv फुटेज मांगे जाएंगे.

* 3-4 जनवरी को कैंपस के सर्वर रूम में लगे cctv के तारों को काटा गया था इसकी भी जांच की जा रही है.

* क्राइम ब्रांच सोमवार को दर्ज हुई एफआईआर में जिस-जिस के नाम हैं उनसे पूछताछ करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget