एक्सप्लोरर

मां ने ही बेटी की हत्या कर ओवन में रखा था शव, पुलिस पूछताछ में किया कबूल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि डिंपल ने बच्ची की हत्या एक दिन पहले ही कर दी थी. संभवत: 20 तारीख की रात को. सही समय अभी मालूम नहीं चल सका है.

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हुई बच्ची की हत्या के मामले मैं चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस का दावा है कि बच्ची की हत्या 21 फरवरी को नहीं बल्कि 20 फरवरी को ही कर दी गई थी. हत्या करने के बाद बच्चे की मां ने उसके शव को कई घंटों तक अपने पास ही रखा और परिवार वालों में से किसी को इसकी भनक तक नहीं होने दी की बच्ची जीवित नहीं है. हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है. डीसीपी साउथ बेनिता मैरी जैकर का कहना है कि बच्ची की मां ने हत्या करने की बात स्वीकार जरूर की है लेकिन वह अभी इस अवस्था में नहीं है कि उससे सख्ती से पूछताछ की जाए. उसने बस इतना कहा है कि हां मैंने अपनी बेटी को मारा है और मुझसे ये हो गया. क्यों हुआ, इसके पीछे की कहानी वह अभी नहीं बता रही है.

बेनिता मैरी जैकर, डीसीपी साउथ ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने ये कहा है कि प्रारंभिक तौर बच्ची की हत्या  स्मोदरिंग यानी मुंह और नाक दबाकर की गई है. डॉक्टर ने एक बात और स्पष्ट की है कि बच्ची की हत्या 21 को नहीं बल्कि 20 को ही कर दी गई थी. यानी बच्ची का शव मिलने से कई घंटे पहले. अभी सही समय का खुलासा नहीं हो पाया है. ऐसा प्रतीत होता है कि बच्ची की हत्या 20 तारीख की रात को कर दी गई. बच्ची की माँ डिंपल को गिरफ्तार कर लिया गया है. डिंपल ने पूछताछ के दौरान ये बताया है कि उसने बच्ची के शव को 21 तारीख की अपराह्न 3 बजे ओवन में रखा था. यानी कि बच्ची को तलाशने से 1 घंटे पहले.

पति तक को नहीं पता चलने दिया कि जीवित नहीं है बच्ची
डीसीपी साउथ बेनिता मैरि जैकर ने ये भी बताया कि डिंपल ने बच्ची की हत्या एक दिन पहले ही कर दी थी. संभवत: 20 तारीख की रात को. सही समय अभी मालूम नहीं चल सका है, लेकिन उसने इस बात की भनक अपने पति तक को भी नहीं होने दी. उसने बच्ची के शव को अपने पास ही रखा और इस तरह से दर्शाया जैसे बच्ची सो रही है. बच्ची के पिता व अन्य परिजनों ने भी इस बात को कहा है कि उन्होंने 21 तारीख की सुबह से ही बच्ची में कोई गतिविधि नहीं देखी थी. न तो उसकी आवाज सुनी, न ही रोने की कोई आवाज सुनी. न ही उसको हिलता - डुलता  देखा.

दिल्ली पुलिस ने बच्ची की मां डिंपल को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन हत्या के पीछे की वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. पुलिस का कहना है कि बच्ची की मां डिंपल से पूछताछ की जा रही है, क्योंकि वह बच्ची की मां है, इसलिए उससे सख्ती से पूछताछ नहीं की जा रही है. डिंपल दुखी भी, हालांकि डिंपल ने बच्ची की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है.

स्मार्ट कार्ड से मिलेंगी गोलियां, लाइसेंसी हथियार रखने वाले अब नहीं कर सकेंगे घपलेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget