एक्सप्लोरर

स्मार्ट कार्ड से मिलेंगी गोलियां, लाइसेंसी हथियार रखने वाले अब नहीं कर सकेंगे घपलेबाजी

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त लाइसेंसिंग संजय सिंह ने हथियार विक्रेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान निर्देश दिए गए कि विक्रेता अपनी प्रत्येक खरीद-फरोख्त अपनी दुकान में मौजूद स्टॉक आदि को डिजिटल करें.

दिल्ली पुलिस ने ऐसा सॉफ्टवेयर और स्मार्ट कार्ड बनाया है, जिसके जरिए राजधानी में सरकारी शस्त्र दुकानों समेत सरकारी लाइसेंस धारकों द्वारा इन दुकानों से होने वाली खरीद-फरोख्त पर पैनी निगाह रखी जा सकेगी। दिल्ली पुलिस ने इन स्मार्ट कार्डो को सरकारी शस्त्र लाइसेंस धारकों को बांटना शुरू कर दिया है. साथ ही राजधानी के सभी सरकारी हथियार बेचने वाली दुकानों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने प्रत्येक रिकॉर्ड को डिजिटल कर लें.

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त लाइसेंसिंग संजय सिंह ने इस बाबत दिल्ली पुलिस की लाइसेंसी शाखा में दिल्ली के प्रमुख हथियार विक्रेताओं के साथ बैठक भी की. इस बैठक के दौरान संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा भी मौजूद थे. बैठक के दौरान सभी हथियार विक्रेताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा निर्देश दिए गए कि वह अपनी प्रत्येक खरीद-फरोख्त अपनी दुकान में मौजूद स्टॉक आदि को डिजिटल करें. इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक सॉफ्टवेयर तैयार कराया है, जिसे धीरे-धीरे सभी हथियार दुकानदारों तक पहुंचाया जाएगा.

इसके पहले दिल्ली के हथियार बेचने वाले दुकानदार रजिस्टर बनाते थे, जिसमें किस लाइसेंस धारक को कितना गोला बारूद बेचा गया इसकी जानकारी रखते थे. कई बार इन रजिस्टरों को ऐसी क्षति पहुंचती थी कि उनसे डाटा निकालना असंभव हो जाता था. ऐसे में दिल्ली पुलिस चाहती है कि सभी दुकानदार अपने अपने रिकॉर्ड को डिजिटल कर लें, जिससे उनको अपने काम को करने में आसानी हो सके और सरकारी एजेंसी द्वारा पूछे जाने पर वे तत्काल अपना रिकॉर्ड पेश कर दें.

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस राजधानी के सभी हथियार लाइसेंस धारकों को एक स्मार्ट कार्ड जारी करने जा रही है. लाइसेंस धारक यह स्मार्ट कार्ड लेकर सरकारी दुकान पर जाएगा. वहां दुकानदार उसके स्मार्ट कार्ड में यह जानकारी चढ़ा देगा कि इस स्मार्ट कार्ड का लाइसेंस धारक फलां फलां शख्स है, जिसका लाइसेंस नंबर यह है. इस लाइसेंस धारक को इसके लाइसेंस के लिए इतनी गोलियां अधिकृत तौर पर दी जा सकती हैं. इसके साथ ही यदि लाइसेंस धारक एक दुकान से 50 गोलियां खरीदनी हैं और उसका कोटा 200 गोलियों का है और उसके बाद वह दूसरी दुकान पर गोलियां खरीदने जाता है तो स्मार्ट कार्ड के जरिए दूसरा दुकानदार जान जाएगा कि वह पहले कितनी गोलियां खरीद चुका है और उसी हिसाब से उसे गोला बारूद मुहैया कराया जाएगा. दिल्ली पुलिस की कोशिश है कि इसके जरिए खरीद-फरोख्त में होने वाले घपलेबाजी पर कड़ी निगाह रखी जा सकेगी.

The Kashmir Files: उमर अब्दुल्ला से लेकर अखिलेश यादव तक, 'द कश्मीर फाइल्स' के विरोध में उतरे ये दिग्गज, जानिए किसने क्या कहा

12वीं के नंबर नहीं, एंट्रेंस से होंगे 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन, UGC चेयरमैन ने समझाई CUET पैटर्न की ABCD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget