एक्सप्लोरर

Delhi Crime: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर करते थे ठगी, साइबर सेल ने आरोपियों को दबोचा

Cyber Crime: शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से ठगों ने क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर कार्ड की डिटेल लेने के बाद महिला के अकाउंट से 96 हज़ार रुपए निकाल लिए

Delhi Police Cyber Cell: नॉर्थ दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास से 4 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड और 15 हज़ार भी बरामद किए हैं. दरअसल नॉर्थ दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन में हिंदू राव इलाके की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दी थी.

शिकायत में महिला ने बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से ठगी के जरिए 96 हज़ार रुपए निकाल लिए गए हैं महिला ने पुलिस को बताया कि उसे 22 अक्टूबर को एक फोन आया था फोन करने वाले शख्स ने खुद को बैंक का एग्जीक्यूटिव बता कर क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ाने के लिए कहा और इस बहाने उसने क्रेडिट कार्ड की डिटेल भी ले ली और थोड़ी देर बाद ही महिला के अकाउंट से 96 हज़ार रुपए गायब हो गए. महिला ने शिकायत में ये भी बताया कि उसने किसी को कोई OTP नहीं दिया था इसके बावजूद उसके क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाल लिए गए. 

बैंको के लिए काम कर चुके थे आरोपी

पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. जिस नंबर से महिला को फोन आया था पुलिस ने उस नंबर की कॉल डिटेल निकाली. इतना ही नहीं पुलिस ने महिला के बैंक की डिटेल्स भी निकाली यहीं से पुलिस को सुराग मिला. पुलिस को पता चला की क्रेडिट कार्ड़ से पैसे दो वॉलेट में ट्रांसफर किए गए हैं. तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने अनंत चौधरी और राहुल नाम के दो लड़कों को गिरफ्तार किया. दोनों ही दिल्ली के रहने वाले थे.

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि दोनों ठगी के धंधे में शामिल होने से पहले (DSA) डायरेक्ट सेलिंग एजेंट के तौर पर अलग-अलग बैंकों में काम कर चुके थे और उन्हें मालूम था की क्रेडिट कार्ड कैसे बनाए जाते हैं यहीं से दोनों को क्रेडिट कार्ड के जरिए ठगी का आइडिया अभी आया. ठगी करने के लिए एक अलग सिम कार्ड का इंतजाम किया गया. इतना ही नहीं पुलिस ने बताया कि दोनों के पास लोगों के क्रेडिट कार्ड का डाटा भी मौजूद था जो उन्होंने अलग-अलग बैंकों से चुराया था. 

नार्थ जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने से लोगों को कॉल करते थे और क्रेडिट कार्ड की पूरी डिटेल ले लेते थे. लेकिन उनसे OTP नहीं मांगते थे बल्कि इनका ठगी करने का तरीका एकदम अलग था.

मेल आईडी के जरिए करते थे ठगी

दरअसल क्रेडिट कार्ड की डिटेल के साथ-साथ ये शातिर ठग विक्टिम से वो ईमेल आईडी भी लेते थे जो क्रेडिट कार्ड के साथ अटैच होती थी और फॉरगेट पासवर्ड के ऑप्शन पर जाकर उसे क्लिक करते थे और विक्टिम को कहते थे कि आपके मोबाइल पर गूगल का एक नोटिफिकेशन आएगा उसे आप एक्सेप्ट कर लीजिए इसके जरिए वो नया पासवर्ड क्रिएट करते थे और OTP ईमेल पर मंगवाते थे.

जिस महिला ने पुलिस में शिकायत की थी इन दोनों शातिर ठगों ने उस महिला के साथ भी इसी तरह से ठगी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस अब इनसे लगातार पूछताछ कर रही है और ये पता करने की कोशिश कर रही है कि ये दोनों पिछले कितने समय से ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे और कितने लोगों को अभी तक चूना लगा चुके हैं. 

Farmers Protest: किसान 'घर वापसी' को तैयार, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- इस सत्याग्रह की आज आखिरी रात

Omicron Cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 7 नए केस सामने आए, राज्य में कुल मामलों की संख्या हुई 17

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ब्राह्मण चेहरा, यादवों का साथ और मुस्लिम वोटों का बिखराव, दरभंगा में कैसे पलटा MLC चुनाव का पासा?
Explained: ब्राह्मण चेहरा, यादवों का साथ और मुस्लिम वोटों का बिखराव, दरभंगा में कैसे पलटा MLC चुनाव का पासा?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget