एक्सप्लोरर

PFI के कार्यक्रम पर दिल्ली पुलिस ने लगाई रोक, VHP की मांग के बाद लिया एक्शन

PFI Jan Sammelan Cancelled: विवादित संगठन पीएफआई का आज दिल्ली के झंडेवालान में जन सम्मेलन होना था, जिस पर दिल्ली पुलिस ने रोक लगा दी है. VHP ने इसे रोके जाने की मांग की थी.

PFI Program Cancelled in Delhi: विवादित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का आज दिल्ली (Delhi) में होने वाला कार्यक्रम कैंसल कर दिया गया है. पीएफआई आज राजधानी के झंडेवालान (Jhandewalan) में जन सम्मेलन करने वाला था. यह कार्यक्रम झंडेवालान के अंबेडकर भवन में ढाई बजे से शुरू किया जाना था लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है. दिल्ली पुलिस ने इस पर रोक लगाई. विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने पीएफआई के कार्यक्रम को रोकने की मांग की थी. वीएचपी की तरफ से इस कार्यक्रम के विरोध में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी गई थी. चिट्ठी में पीएफआई के कार्यक्रम को तुरंत रोकने की मांग की गई थी. कार्यक्रम रोके जाने के बाद पीएफआई की तरफ से कहा गया है कि संगठन की ओर से आज ढाई बजे दिल्ली  शाहीन बाग में प्रेस वार्ता की जाएगी.

बता दें आतंकी वारदातों, कई दंगों और हत्याओं और के लिए पीएफआई संगठन पर आरोप लगा है. दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुए दंगों में पीएफआई का नाम आया था. यही नहीं, राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की बर्बर हत्या हो या महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे की नृशंस हत्या, इनके पीछे भी पीएफआई की साजिश बताई जा रही है. 

यह भी पढ़ें- Explainer: एयरफोर्स की ताकत कहलाने वाला Mig-21 कैसे बन गया उड़ता ताबूत? कारगिल युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका

बिहार में PFI सदस्यों पर हो रही यह कार्रवाई

बिहार में पीएफआई से जुड़े लोगों की आतंकी मॉड्यूल के तहत गिरफ्तारियां हुई हैं. बांका में एनआईए ने पीएफआई से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है. एनआईए ने 28 जुलाई को पटना आतंकी माड्यूल मामले में दरभंगा में तीन संदिग्धों नूरुद्दीन, सनाउल्लाह और मुस्तकीम के घर पर छापेमारी की थी. ये तीन पीएफआई के सक्रिय सदस्य हैं. इसके बाद बांका में गिरफ्तारियां हुईं. आरोपी नूरुद्दीन को हाल में उत्तर प्रदेश को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल पटना की जेल में बंद है. सनाउल्लाह और मुस्तकीम फरार हैं.

पटना आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के बाद 26 संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सभी पीएफआई के सक्रिय सदस्य हैं. मामले का भंडाफोड़ बीती 11 जुलाई को हुआ था. मामले में अतहर परवेज और झारखंड पुलिस के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी मोहम्मद जलालुद्दीन की गिरफ्तारी के साथ आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश हुआ था.

यह भी पढ़ें- India COVID 19 Cases: कोरोना मामलों की नहीं थम रही रफ्तार, फिर 20 हजार से ज्यादा मामले आए सामने, 44 लोगों की मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget