एक्सप्लोरर

सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी ISI को भेजने का आरोप, दिल्ली पुलिस ने इन दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक नायक क्लर्क परमजीत हबीबुर्रहमान को भारतीय सेना की एस्टेब्लिशमेंट से जुड़ी खुफिया जानकारी, फौज की ट्रेनिंग से जुड़ी जानकारियां आदि उपलब्ध करवा रहा था.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी आईएसआई को भेज रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों में सेना का नायक क्लर्क भी शामिल है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम हबीबुर्रहमान और परमजीत है. 

हबीबुर्रहमान को क्राइम ब्रांच ने एक सूचना मिलने के बाद राजस्थान के पोखरण से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को इसके पास से आर्मी एस्टेब्लिशमेंट से जुड़े ख़ुफ़िया दस्तावेज और कई नक्शे भी बरामद हुए हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आर्मी में नायक क्लर्क परमजीत पहले पोखरण में ही तैनात था. फिलहाल इसकी पोस्टिंग आगरा में थी. 

हबीबुर्रहमान पोखरण में आर्मी का सप्लाई कॉन्ट्रेक्टर था और परमजीत इसके सम्पर्क में पोखरण पोस्टिंग के दौरान ही आया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक नायक क्लर्क परमजीत हबीबुर्रहमान को भारतीय सेना की एस्टेब्लिशमेंट से जुड़ी खुफिया जानकारी, फौज की ट्रेनिंग से जुड़ी जानकारियां, भारतीय सेना के गोपनीय जगहों के नक्शे, सेना की गोपनीय चिट्ठियां उबलब्ध करवा रहा था. जिन्हें हबीबुर्रहमान पाकिस्तान में बैठे अपने आईएसआई के आकाओं को व्हाट्सएप्प के जरिए भेज रहा था.

हवाला के ज़रिए पहुंच रहा था पैसा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक हबीबुर्रहमान के रिश्तेदार पाकिस्तान के पंजाब के सिंध में रहते हैं. 2 साल पहले ये उनसे मिलने पाकिस्तान गया था. वहीं ये आईएसआई के संपर्क में आया और फिर हिंदुस्तान आकर आईएसआई के लिए जासूसी करने लगा. दिल्ली पुलिस के मुताबिक़ हबीबुर्रहमान ने ही परमजीत को पैसों का लालच देकर खुफिया जानकारी देने के लिए तैयार किया था.

पाकिस्तान को इस जानकारी देने के लिए पैसा हवाला के जरिए आ रहा था. पुलिस को इनके मल्टीप्ल बैंक अकाउंट का भी पता चला है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि परमजीत को अब तक इन खुफिया जानकारी के लिए करीब 9 लाख रुपये मिल चुके हैं. पुलिस को शक है कि इस जासूसी नेटवर्क के तार और भी कई लोगों से जुड़ सकते हैं. जिसके लिए पुलिस अपनी तफ्तीश और आगे बढ़ा रही है.

 

सोनिया गांधी से मिले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, क्या कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget