एक्सप्लोरर

15 अगस्त को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर बताया इन रास्तों का न करें इस्तेमाल

Traffic Advisory: एडवाइजरी में बताया गया है कि यात्रियों को यमुना-पुस्ता रोड, जीटी रोड पार करने के लिए अरबिंदो मार्ग-सफदरजंग रोड, कनॉट प्लेस-मिंटो रोड और निजामुद्दीन पुल से वैकल्पिक मार्ग लेने होंगे.

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह और 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित और सुगम वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, लाल किले के आसपास का ट्रैफिक, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे, सुबह चार से दस बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा और केवल अधिकृत वाहनों को प्रवेश की इजाजत होगी.

एडवाइजरी के अनुसार, आठ सड़कें, नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसके लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड राजघाट से आईएसबीटी, और आउटर रिंग रोड आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक दोनों दिन आम जनता के लिए सुबह चार बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा.

दो दिनों के लिए बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को सी-हेक्सागन इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदर रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और निजामुद्दीन पुल और आईएसबीटी पुल के बीच रिंग रोड और आईपी फ्लाईओवर बायपास से सलीमगढ़ होते हुए आईएसबीटी तक आउटर रिंग रोड से बचने की सलाह दी गई है.

उत्तर-दक्षिण गंतव्यों के लिए, यात्रियों को यमुना-पुस्ता रोड, जीटी रोड पार करने के लिए अरबिंदो मार्ग-सफदरजंग रोड, कनॉट प्लेस-मिंटो रोड और निजामुद्दीन पुल से वैकल्पिक मार्ग लेने होंगे.

पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर के लिए यात्रियों को डीएनडी-एनएच24-विकास मार्ग, विकास मार्ग-डीडीयू मार्ग और बुलेवार्ड रोड-बर्फ खाना से वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करने की सलाह दी गई है.

निजामुद्दीन पुल और वजीराबाद पुल के बीच 12 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 13 अगस्त की सुबह 11 बजे तक मालवाहक वाहनों की अनुमति नहीं होगी. इसी तरह की पाबंदी 14 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक स्वतंत्रता दिवस के लिए लागू रहेगी.

यातायात पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त की मध्यरात्रि रात 12 बजे से 13 अगस्त को सुबह 11 बजे तक महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों की अनुमति नहीं होगी. ठीक इसी प्रकार 14 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक स्वतंत्रता दिवस के लिए यह पाबंदी लागू रहेगी डीटीसी द्वारा संचालित नगर बसें, आईएसबीटी और एनएच-24/एनएच टी-पॉइंट के बीच रिंग रोड पर मध्यरात्रि 12 बजे से 13 अगस्त की सुबह 11 बजे तक नहीं चलेंगी, और उन्हें उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों को लेने की आवश्यकता होगी.

लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली के मुख्य रेलवे स्टेशन तक जाने वाली बसों के मार्गों को कम या परिवर्तित किया जाएगा. सामान्य बस सेवा सुबह 10 बजे के बाद बहाल कर दी जाएगी. पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के पास रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अस्पतालों के लिए वैकल्पिक मार्ग खुले रहेंगे.

DBSE: दिल्ली में सरकारी स्कूलों में इंटरनेशल एक्सपर्ट देंगे ट्रेनिंग, केजरीवाल सरकार ने IB बोर्ड के साथ किया करार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget