एक्सप्लोरर

दिल्ली: मर्डर केस मामले में ओलंपिक मेडल विजेता सुशील कुमार का नाम आया सामने, पुलिस ने मारी पहलवान के घर रेड

ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार का नाम एक मर्डर केस में सामने आ रहा है जिसको लेकर पुलिस की टीम ने उनके घर रेड मारी. जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार पहलवानों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई जिसमें एक 23 साल के पहलवान की मौत हो गई है.

दिल्ली के छात्रसाल स्टेडियम में बीते मंगलवार पहलवानों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई जिसमें एक 23 साल के पहलवान की मौत हो गई है. घटना में ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार का भी नाम सामने आ रहा है जिसके बाद अब दिल्ली पुलिस की टीम ने उनके घर रेड मारी है.

बताया जा रहा है इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार समेत दो अन्य पहलवानों के घर रेड की कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक टीम सुशील कुमार के घर पहुंची थी लेकिन वो वहां नहीं मिले. जिसके बाद अब कई टीमें गठित कर उनकी तलाश में जुट गई है. वहीं, पुलिस ने बताया इस वक्त हम ये जानने की कोशिश में जुटे हैं कि मामले में सुशील कुमार का क्या हाथ है. 

इलाज के दौरान हुई 23 साल के पहलवान की मौत

दरअसल, दिल्ली पुलिस को बीते बुधवार दोपहर करीब 12 बजे छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के बीच झगड़े की खबर मिली थी. झगड़े में घायल होने वाले पहलवान को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद हालत बिगड़ते देख उसे ट्रॉमा सेंटल ले जाया गया जहां बुधवार सुबह को उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मृतक की पहचान सागर कुमार नाम से की है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि सागर को बहुत पीटा गया इस वजह से उसकी मौत हो गई. साथ ही उसके दो दोस्तों को भी स्टेडियम के बाहर पीटा गया. वहीं, अब पूरे मामले में ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार की भूमिका की जांच चल रही है. पुलिस ने बताया कि अभी इस पूरे मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 यह भी पढ़ें.

जेपी नड्डा का दावा- बंगाल में TMC की जीत के बाद 80 हजार से 1 लाख लोग हमले के डर से घर छोड़कर भागे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget