एक्सप्लोरर

Delhi Odd-Even Scheme: दिल्ली में फिर लागू होगी ऑड-ईवन स्कीम, जानें योजना से जुड़ी जरूरी बातें

Delhi Odd-Even Scheme: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ऑड-ईवन योजना 13 नवंबर से 20 नवंबर तक लागू होगी.

Delhi Odd-Even: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच एक बार फिर दिल्ली सरकार की ऑड-ईवन योजना चर्चा में है. ग्राफ के चौथे चरण लागू करने के साथ केजरीवाल सरकार ने ऐलान कर दिया है कि इस बार दिवाली के अगले ही दिन यानी 13 नवंबर से 20 नवंबर के बीच एक हफ़्ते के लिए ऑड- ईवन स्कीम चलाई जाएगी.

दिल्ली सरकार का कहना है कि इस एक हफ्ते में इस पर स्टडी की जाएगी कि क्या इस स्कीम से प्रदूषण में कोई कमी आई है या नही? अगर प्रदूषण के स्तर में किसी तरह की कमी नजर आती है तो फिर इसे आगे लागू करने पर भी विचार किया जाएगा. 

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा इस ऑड ईवन के दौरान क्या तैयारियां की जाएंगी और इसे किस तरह से चलाया जाएगा इसको लेकर पहली बैठक मंगलवार (7 नवंबर) को बुलाई गई है. 

कितनी बार ऑड-ईवन स्कीम सरकार ने चलाई
दरअसल, ये चौथी बार होगा जब दिल्ली की केजरीवाल सरकार ऑड- ईवन स्कीम को लागू करने जा रही है. इससे पहले साल 2016 में दो बार 1 जनवरी से 15 जनवरी 2016 तक इसे चलाया गया और  फिर साल 2016 में ही 15 अप्रेल से 30 अप्रैल के बीच दिल्ली में ऑड-ईवन लगाया गया. 

वहीं तीसरी बार साल 2019 में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन फिर से लागू किया गया था.

ऑड-ईवन स्कीम क्या है? 
इस योजना के तहत जिस दिन ऑड नंबर की तारीख़ होगी उस दिन ऑड नंबर की रजिस्टर्ड गाड़ियां ही चलेगी, जबकि ईवन नंबर की तारीख वाले दिन ईवन रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ियां ही सड़कों पर चलेगी. 

जैसे जिन गाडियों के रजिस्ट्रेशन नंबर का अंतिम नंबर 1,3,5,7 और 9 है. वे गाड़ियां 13, 15, 17 और 19 नवंबर को चल पाएंगी, जबकि जिन गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन संख्या का अंतिम नंबर 2, 4, 6, 8 और 10 है. वे 14, 16, 18 और 20 नवंबर को सड़कों पर चलेगी.

हालांकि इस दौरान सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पूरी तरह से छूट मिलेगी. इसके अलावा गलत दिन पर गलत नंबर की गाड़ी दिल्ली में चलाते हैं तो भारी जुर्माना भी भरना पड़ेगा. 

ऑड-ईवन स्कीम के दौरान सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ाने के लिए बसों की संख्या भी बढाने पर जोर देती है और मेट्रो के फेरे भी बढ़ाएं जाएंगे. बाइक सवारों को इस योजना से छूट मिलेगी या नहीं इस पर अंतिम फ़ैसला लिया जाना बाकी है.

कितना मिलेगा फायदा?
अब तक जिस तरह से ऑड ईवन सरकार ने चलाया है उस दौरान ज़्यादातर ये देखा गया है कि सड़कों पर ट्रैफ़िक तो कम हो जाता है लोगों को ट्रैफ़िक की समस्या से बड़ी राहत मिलती है, लेकिन प्रदूषण के लिहाज़ से आंशिक तौर पर ही राहत मिलती हुई नजर आती है.

हालांकि इसको लेकर स्टडी अभी भी जारी है. सरकार का भी मानना है कि इस एक हफ़्ते में यह तय कर लिया जाएगा की इस योजना से कितनी राहत मिल रही है और क्या इसे आगे भी चलाया जा सकता है, लेकिन इस बीच गौर करने वाली बात ये है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है.

ऐसे में अगर इस योजना से थोड़ी भी राहत मिलती है तो यह दिल्ली के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. यही वजह है कि प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार फिलहाल हर योजना को आजमा रही है. 

ये भी पढ़ें- क्या प्रदूषण रोकने में सफल रहा है ऑड-ईवन फॉर्मूला, अब तक कितना हुआ फायदा? जानिए

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget