एक्सप्लोरर

Delhi Murder Case: नाबालिग के शरीर से बाहर आ गई थीं आंतें, सिर में भी घोंपा था चाकू, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई साहिल की दरिंदगी

Shahbad Dairy Victim PM: देश को झकझोर देने वाले दिल्ली मर्डर केस में पीड़ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं जिसमें आरोपी साहिल की क्रूरता सामने आई है.

Shahbad Dairy Case: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की की निर्मम हत्या के बाद उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में कई दिल दहला देने वाले खुलासे हुए हैं. 28 मई को आरोपी साहिल ने किस तरह की वारदात को अंजाम दिया था इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतका की आंते बाहर आ गई थीं और उसके सिर में भी चाकू घोंपा था.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पुलिस को अस्पताल से 16 से 17 पन्नों की चार्जशीट मिली है जिसमें साहिल की क्रूरता की पूरी दास्तां बताई गई है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि साहिल के हमले इतने गंभीर और क्रूर थे कि पीड़िता की आंत के साथ आंतरिक अंग भी बाहर आ गए.

और क्या है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में?

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरोपी साहिल ने नाबालिग लड़की के ऊपर कई बार चाकुओं से वार किया. यहां तक कि उसने पीड़िता के सिर में भी चाकू घोंप दिया और फिर उसे पत्थर से कुचला. पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान इस बात की पुष्टि भी करते हैं. उसके सिर की हड्डियों में दरारें और चोटें पाई गई हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताती है कि साहिल ने बेहद ही क्रूरता और घातक तरीके से उसके ऊपर हमला किया था.

सूत्रों ने कहा है कि पीड़िता के शरीर पर चाकुओं के 16 घावों में से सबसे ज्यादा घाव कंधे और कमर के हिस्से में मौजूद हैं. साथ ही, उसके शरीर में कई हड्डियां टूटी मिलीं. ये दर्शाता है कि उसकी हत्या किस क्रूरता के साथ की गई. डॉक्टरों के मुताबिक, आरोपी साहिल ने नाबालिक लड़की के शरीर पर गहरे जख्मों के कई निशान दिए हैं.

मर्डर वेपन जांच के लिए भेजा गया

तो वहीं, पुलिस ने 1 मई को मर्डर वेपन चाकू के साथ-साथ जूते बरामद किए हैं. इन्हें जांच के लिए फॉरेंसिंक लैब में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि 28 मई को नई दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 20 साल के साहिल नाम के व्यक्ति ने नाबालिग की कई बार चाकुओं से वार करके हत्या कर दी और सिर को पत्थर से कुचल दिया था. घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था.

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था जिसमें साहिल को कथित तौर पर लड़की पर चाकू से कई बार वार करते हुए दिखाया गया है. जब वह जमीन पर गिर गई तब भी उसने चाकू मारना जारी रखा. साहिल ने उसे लात भी मारी और फिर पास में पड़े एक बड़े से पत्थर को उठाया और उसके सिर पर दे मारा. फ़ुटेज में ये भी दिखाया गया कि लोग घटना को देख रहे हैं और बिना किसी हस्तक्षेप के आगे बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Murder Case: दिल्ली मर्डर केस में आरोपी साहिल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस को मिले अहम सुराग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget