एक्सप्लोरर

Mundka Fire: 'हादसे के वक्त चल रही थी मीटिंग, बच सकती थी कई लोगों की जान', तीसरे फ्लोर से छलांग लगाने वाली विमला ने सुनाई आपबीती

Delhi Fire: तीसरे फ्लोर पर मौजूद रहीं विमला नाम की महिला ने भी छलांग लगाकर अपनी जिंदगी बचाई. उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा था.  

Mundka Fire: दिल्ली के मुंडका में शुक्रवार को एक इमारत में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं. इस  हादसे में कई लोगों ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई. तीसरे फ्लोर पर मौजूद रहीं विमला नाम की महिला ने भी छलांग लगाकर अपनी जिंदगी बचाई. उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा था.  

अस्पताल से निकलने के बाद विमला ने आपबीती बताई. घायल विमला का कहना है कि बिल्डिंग में आने और जाने का एक ही गेट है. अगर कुछ रास्ते और होते तो और लोगों की जान बच सकती थी. विमला ने बताया कि हादसे के वक्त मीटिंग चल रही थी. जैसे ही आग लगी किसी को निकलने का मौका नहीं मिला, क्योंकि आग सबसे नीचे के फ्लोर में सबसे पहले लगी और बिल्डिंग से निकलने का मात्र एक ही रास्ता था. 

उन्होंने आगे बताया कि जब अंदर धुआं भरने लग गया तब कुछ लोगों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर तीसरी फ्लोर से रस्सी के सहारे नीचे उतरकर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई. विमला भी तीसरी फ्लोर पर ही थीं. वह भी रस्सी के सहारे लटकते हुए पहली मंजिल तक पहुंची और वहां से छलांग लगाकर उन्होंने अपनी जान बचाई और काफी देर तक वहीं पर पड़ी रहीं. उन्हें एंबुलेंस के जरिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घटना के बाद से अब तक उनका इलाज चल रहा था. 

सीएम केजरीवाल ने किया घटनास्थल का दौरा

ये हादसा शुक्रवार को शाम 4 बजे के आसपास हुआ. घटना के 19 घंटे बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हालात का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे. अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, साथ ही सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे. सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा कि जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा. 

बता दें कि जिस इमारत में आग लगी वो 4 मंजिला है. इसका उपयोग व्यावसायिक रूप से कंपनियों को कार्यालय स्थान प्रदान करने के लिए किया जाता है. हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के मालिक के दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Mundka Fire: मुंडका पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल, मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा, बोले- दोषियों को देंगे सजा

Delhi Fire: मौत की आग के बीच दो बच्चों की मां ने दिखाई बहादुरी, जल गए हाथ लेकिन बचा ली कई लोगों की जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget