एक्सप्लोरर

7 सितम्बर से चलने वाली Delhi Metro में कैसे होगी Social Distancing, क्या है Sanitization का तरीका?

कोविड-19 सुरक्षा मानकों के अनुसार किसी भी स्टेशन पर लिफ्ट में एक बार में अधिकतम तीन यात्रियों को जाने की अनुमति होगी. स्टेशन पर ट्रेनों के रुकने की अवधि अब ज्यादा होगी.

नई दिल्ली: सात सितंबर से एक बार फिर दिल्ली मेट्रो अपनी सेवाएं शुरू करने वाली है. इसके मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के वास्ते कई कदम उठाए हैं. दिल्ली मेट्रो ने इसके लिए स्वचालित थर्मल स्क्रीनिंग-सह-सैनिटाइजर डिस्पेंसर और ‘फुट पेडल संचालित लिफ्टों’ को लगाया है.

कोविड-19 महामारी के कारण लगभग पांच महीने बंद रहने के बाद मेट्रो सेवाएं सात से 12 सितंबर तक तीन चरणों में फिर से शुरू होगी लेकिन अब भी कुछ स्टेशन बंद रहेंगे. गुरुवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर मीडियाकर्मियों के लिए स्टेशन परिसर के एंट्री गेट से लेकर कोच में सवार होने तक समीक्षा की गई.

मास्क न पहनने पर कटेगा चालान शहर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिसर और ट्रेन के भीतर मास्क पहनना अनिवार्य है और ‘‘यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करेगा तो उसका चालान किया जाएगा.’’ अधिकारियों ने बताया कि 45 स्टेशनों के एंट्री गेट पर, स्वचालित थर्मल स्क्रीनिंग सह सैनिटाइजर डिस्पेंसर लगाए गए हैं. यह सुविधा 17 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होगी, जिसमें येलो लाइन के राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और विश्वविद्यालय स्टेशन शामिल हैं.

लिफ्ट में तीन से अधिक लोग नहीं कोविड-19 सुरक्षा मानकों के अनुसार किसी भी स्टेशन पर लिफ्ट में एक बार में अधिकतम तीन यात्रियों को जाने की अनुमति होगी. स्टेशन पर ट्रेनों के रुकने की अवधि अब ज्यादा होगी. इसे हर एक स्टेशन पर 10-15 सेकंड से बढ़ाकर 20-25 सेकंड किया जाएगा और ‘इंटरचेंज’ सुविधा की अवधि को 35-40 सेकंड से बढ़ाकर 55-60 सेकंड किया जाएगा.

दो पालियों में दिल्ली मेट्रो सेवाएं डीएमआरसी ने बुधवार को कहा था कि सात सितंबर से फिर से शुरू होने वाली मेट्रो सेवा के पहले चरण में दिल्ली मेट्रो सेवाएं दो पालियों सुबह 7 से 11 तक और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होंगी. दूसरे चरण में ट्रेनें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच और शाम चार बजे से रात 10 बजे के बीच उपलब्ध रहेंगी और 12 सितंबर से सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा.

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा और वायरस के फैलने की आशंका के कारण यात्रियों को टोकन जारी नहीं किए जाएंगे. केवल स्मार्टकार्ड धारकों को यात्रा की अनुमति होगी. यात्रियों को आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- जानिए- पीएम मोदी ने अब तक PM CARES Fund में अपनी बचत से कितने करोड़ दान दिए कंगना रनौत को संजय राउत की दो टूक, कहा- ट्विटर पर बयानबाजी न करें, सबूत लेकर सरकार के पास जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget