एक्सप्लोरर

कोरोना: 169 दिन बाद दिल्ली मेट्रो ने आज से फिर भरी रफ्तार, यात्रा करने से पहले जानें सभी जरूरी जानकारी

मेट्रो स्टेशन से लेकर कोच तक मे लगातार कोरोना के दौरान यात्रा से जुड़ी सावधानियों की अनाउंसमेंट की जाएगी. यात्रा के लिये टोकन का इस्तेमाल नहीं होगा. मेट्रो कार्ड भी ऑनलाइन ही रिचार्ज होगा. सारा ट्रांजेक्शन कैशलेस होगा.

नई दिल्ली: कोरोना के चलते दिल्ली में मेट्रो सेवा को 22 मार्च से रोक दिया गया था. अब 169 दिन बाद आज से दिल्ली में मेट्रो सेवा फिर से बहाल हो गई है. रविवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत मेट्रो में तैयारियों का जयाज़ा लेने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पहुँचे. मेट्रो को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा जिसके तहत आज सबसे पहले येलो लाइन जो कि समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के रूट पर चलती है, उसे खोल दिया गया है.

क्या हैं DMRC की तैयारियां? मेट्रो को फिलहाल दो शिफ्टों में 8 घन्टे के लिये चलाया जायेगा. सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को 4 बजे से 8 बजे तक. 57 मेट्रो ट्रेन, 462 ट्रिप करेंगी. मेट्रो स्टेशन से लेकर कोच तक मे लगातार कोरोना के दौरान यात्रा से जुड़ी सावधानियों की अनाउंसमेंट की जाएगी. मेट्रो कोच के अंदर एक सीट छोड़कर बैठने की इजाज़त होगी. मेट्रो के अंदर भी यात्रा के दौरान आवश्यक नियमों की जानकारी वाले पोस्टर चस्पा किये गए हैं. मेट्रो के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करना होगा. स्टेशन में प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य है और यात्री को साथ लाने वाले सामान को भी सैनिटाइज़ कराना होगा.

सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन, चुनिंदा स्टेशन और चुनिंदा गेट ही खुलेंगे सोशल डिस्टेंसिंग के लिये मार्किंग की गई हैं पूरे स्टेशन पर. यात्रा के लिये टोकन का इस्तेमाल नहीं होगा. मेट्रो कार्ड भी ऑनलाइन ही रिचार्ज होगा. सारा ट्रांजेक्शन कैशलेस होगा. जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी होगी. केवल चिन्हित दरवाज़ों से ही प्रवेश और निकासी संभव होगा. यात्रियों की भीड़ को प्रबंधित करने के लिये हर स्टेशन पर केवल 1 या 2 गेट ही एंट्री एग्जिट के लिये खोले जाएंगे. इसकी जानकारी DMRC की वेबसाइट से ले सकते हैं.

आरोग्य सेतु का इस्तेमाल करने की सलाह, 'ब्रेक द पीक' का होगा फॉर्मूला नए नियमों के साथ सुचारूरूप से मेट्रो चलाने के लिये DMRC में 1000 अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति की है. यात्रियों को गैर ज़रूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. साथ ही 'ब्रेक द पीक' का फार्मूला अपनाने की सलाह दी गई है जिसका मतलब है यात्रा के समय को इस तरह से तय करना ताकि एक ही समय मे मेट्रो ज़्यादा भीड़ न हो जैसा की अमूमन पीक ऑवर्स में देखने को मिलता है. यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

स्मार्ट कार्ड से ही होगी यात्रा, सिर्फ 30ml सैनेटाइजर की ही मंजूरी यात्रा के लिये स्मार्ट कार्ड अनिवार्य है. सभी ट्रांजेक्शन कैशलेस होगा. लोगों को कम से कम सामान के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई है. मेटल से बने सामान जैसे वॉटर बॉटल को साथ रखने से बचने के लिये कहा गया है ताकि चेकिंग जल्दी की जा सके. सुरक्षा कारणों के चलते 30ml से ज़्यादा मात्रा वाले हैंड सैनिटाइजर को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इसलिये यात्रियों को पॉकेट साइज़ हैंड सैनिटाइजर के साथ ही यात्रा करने को कहा गया है. दिल्ली में कोरोना के मामलों में एक बार फिर उछाल आया है ऐसे में मेट्रो खोलना दिल्ली सरकार और डीएमआरसी के लिये चुनौतीपूर्ण रहेगा.

किस लाइन पर से शुरू होगी मेट्रो

स्टेज मेट्रो शुरु होने की तारीख किस रूट पर मेट्रो शुरू होगी समय
स्टेज -1 7 सितंबर येलो लाइन सुबह 7-11 बजे शाम 4-8 बजे
स्टेज -1 9 सितंबर ब्लू और पिंक लाइन सुबह 7-11 बजे शाम 4-8 बजे
स्टेज -1 10 सितंबर रेड, ग्रीन और वायलट लाइन सुबह 7-11 बजे शाम 4-8 बजे
स्टेज -2 11 सितंबर मेजेंडा और ग्रे लाइन सुबह 7-1 बजे शाम 4-10 बजे
स्टेज -3 12 सितंबर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: कैबिनेट बैठक में हुई 'मातोश्री' को बम से उड़ाने की धमकी पर चर्चा, बढ़ाई गई सीएम आवास की सुरक्षा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार
'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget