एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन का उद्घाटन आज, अब नोएडा से गुरुग्राम जाना होगा और आसान

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम साढ़े चार बजे नेहरू एंक्लेव मेट्रो स्टेशन पर इस 25.6 किलोमीटर लंबे मजेंटा लाइन की शुरुआत करेंगे.

नई दिल्ली: कालकाजी मंदिर से जनकपुरी पश्चिम तक के हिस्से को जोड़ने वाली मेट्रो की मजेंटा लाइन का आज उद्घाटन होगा. इस लाइन के शुरू हो जाने से नोएडा और गुड़गांव के बीच की यात्रा की अवधि में कम से कम 30 मिनट की कमी आएगी. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम साढ़े चार बजे नेहरू एंक्लेव मेट्रो स्टेशन पर इस 25.6 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर की शुरुआत करेंगे. उद्घाटन के बाद वे लोग ट्रेन से हौज खास मेट्रो स्टेशन तक की यात्रा करेंगे.

पिछले साल दिसंबर में शुरु हुई थी बोटेनिकल गार्डन और कालकाजी मंदिर तक मेट्रो

इस लाइन के अंतर्गत नोएडा के बोटेनिकल गार्डन और दक्षिण दिल्ली के कालकाजी मंदिर तक मेट्रो लाइन का संचालन पिछले साल दिसंबर में ही शुरू हो गया था. मजेंटा लाइन के इस विस्तार के बाद जनकपुरी पश्चिम और हौजखास में यात्रियों को ब्लू लाइन (नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली- द्वारका सेक्टर 21) और येलो लाइन (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) के लिए स्टेशन इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी.

हवाईअड्डे पहुंचने में होगी आसानी

दिल्ली मेट्रो (डीएमआरसी) ने अपने बयान में कहा, "इस लाइन के जरिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के डोमेस्टिक टर्मिनल तक सीधे पहुंचा जा सकेगा. नोएडा के निवासी भी अब सीधे हवाईअड्डे के डोमेस्टिक टर्मिनल तक पहुंच सकेंगे." मजेंटा लाइन दक्षिण दिल्ली के कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों से गुजरकर सीधे पश्चिम दिल्ली को जोड़ेगी और अंत में यमुना नदी पारकर नोएडा आएगी.

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन का उद्घाटन आज, अब नोएडा से गुरुग्राम जाना होगा और आसान

मजेंटा लाइन में होंगे ये स्टेशन

इस कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले स्टेशन जनकपुरी वेस्ट, डाबरी मोड़, दशरथपुरी, पालम, सदर बाजार, टर्मिनल 1-आईजीआई एयरपोर्ट, शंकर विहार, वसंत विहार, मुनरिका, आरके पुरम, हौज खास, आईआईटी, पंचशील पार्क, चिराग दिल्ली, जीके एंक्लेव, नेहरू एंक्लेव हैं.

अंडरग्राउंड होगी 23 किलोमीटर मेट्रो लाइन

25.6 किलोमीटर की मजेंटा लाइन में से 23 किलोमीटर मेट्रो लाइन अंडरग्राउंड है. इसमें केवल दो स्टेशन सदर बाजार और शंकर विहार अंडरग्राउंड नहीं हैं. बाकी सभी स्टेशन अंडरग्राउंड हैं. डीएमआरसी ने कहा, "मेट्रो के इस लाइन के पूर्ण रूप से शुरू हो जाने के बाद, दिल्ली मेट्रो के कुल कोरिडोर का विस्तार 278 किलोमीटर और 202 स्टेशनों तक हो जाएगा." दिल्ली मेट्रो की शुरुआत 2002 में हुई थी और काम-काज वाले दिन इसमें लगभग 27 लाख यात्री प्रतिदिन सवार होते हैं.

गिलगित-बाल्टिस्तान पर भारत की पाक को दो टूक, कहा- ये हमारा अभिन्न अंग, बदलाव बर्दाश्त नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?
Madhavi Lata On AIMIM: BJP नेता माधवी लता AIMIM पर बरसीं, बोलीं -'रमज़ान का असली मतलब...'
BJP नेता माधवी लता AIMIM पर बरसीं, बोलीं -'रमज़ान का असली मतलब...'
Hyderabad Fire: हैदराबाद की फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग! आधी रात को मचा हड़कंप
हैदराबाद की फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग! आधी रात को मचा हड़कंप

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget