एक्सप्लोरर

Delhi Mayor: दिल्ली को 6 जनवरी को मिलेगा नया मेयर, 27 तक भरे जाएंगे नामांकन, कार्यकाल से लेकर चुनाव प्रक्रिया तक, यहां जानें सब कुछ

दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की शानदार जीत हुई. पहली बार दिल्ली एमसीडी पहुंचने वाली आम आदमी पार्टी का हौसला बुलंद है और अब मेयर को लेकर जोर आजमाइश तेज हो चुकी है.

Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव 6 जनवरी, 2023 को होगा. उसी दिन दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक भी होगी. वहीं मेयर चुनाव के नामांकन के लिए अंतिम तारीख 27 दिसंबर तय हुई है. मेयर के साथ ही डिप्टी मेयर का चुनाव भी करवाया जाएगा. बता दें कि मेयर का चुनाव सीक्रेट बैलेट से होगा और चुनाव से पहले नॉमिनेशन कभी भी वापस लिया जा सकेगा.

उल्लेखनीय है कि मेयर चुनाव की तारीख का एलान हो चुका है, लेकिन अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है. हालांकि, माना जा रहा है कि आने वाले दो से तीन दिनों में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. बीजेपी तो अब भी महापौर पद के चुनाव को लेकर असमंजस में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी नेताओं का कहना है कि वह 'आप' को देखकर ही अपने प्रत्याशी पर फैसला लेंगे.

मेयर चुनाव की प्रक्रिया?

दिल्ली नगर निगम एक्ट के मुताबिक, दिल्ली मेयर पद का कार्यकाल 1 साल का होता है, जबकि पार्षदों का कार्यकाल पूर्ण रूप से 5 वर्ष का होता है. एमसीडी चुनाव के बाद सदन की पहली बैठक में ही मेयर का चुनाव संपन्न करवाया जाता है. दिल्ली एमसीडी एक्ट के अनुसार, पहले साल महिला मेयर चुनी जाएंगी. तीसरे साल अनुसूचित जाति से मेयर होगा. वहीं बचे हुए तीनों साल में किसी भी वर्ग से मेयर चुने जा सकेंगे. 

दिल्ली में मेयर बनाने के लिए कितने वोट जरूरी?

इस बार परिसीमन के बाद दिल्ली नगर निगम में 250 वॉर्ड निर्धारित किए गए. 250 का अध्यक्ष एक मेयर होगा. मेयर बनने के लिए 138 वोट होने जरूरी है. दिल्ली मेयर के चुनाव में सभी निर्वाचित 250 पार्षद, दिल्ली के 7 लोकसभा सांसद, 3 राज्यसभा सांसद, और विधानसभा अध्यक्ष की ओर से 14 मनोनीत विधायक इस मेयर चुनाव में वोट करते हैं. 

138 वोट प्राप्त करने वाला उम्मीदवार 1 साल के लिए दिल्ली एमसीडी में मेयर चुना जाता है. बता दें कि अगर मेयर के लिए सिर्फ एक प्रत्याशी ने ही नामांकन दाखिल किया तो चुनाव नहीं होगा. एक ही प्रत्याशी आने की स्थिति में उसे निर्विरोध महापौर घोषित कर दिया जाएगा.

अभी किसके पास कितनी सीटें?

दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की शानदार जीत हुई. पहली बार दिल्ली एमसीडी पहुंचने वाली आम आदमी पार्टी का हौसला बुलंद है और अब मेयर को लेकर जोर आजमाइश तेज हो चुकी है. आम आदमी पार्टी ने इस बार 134 सीटें जीती हैं. वहीं बीजेपी को सिर्फ 104 सीटों पर जीत मिली है. कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं. वहीं तीन निर्दलीय जीतकर आए हैं.

ये भी पढ़ें- Watch: '...ये आपकी उम्र के मुताबिक ठीक नहीं', जब लोकसभा में सांसद ने टोका तो बोले अमित शाह, जवाब मिला- क्रोधित क्यों हो रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget