एक्सप्लोरर

'चुनावी राज्य में मोदी जी से पहले ED पहुंच जाती है...' दिल्ली शराब घोटाले में नाम आने के बाद बोलीं KCR की बेटी

Delhi Liquor Scam: तेलंगाना बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव और उनका परिवार भी दिल्ली के शराब घोटाले में शामिल है.

TRS MLC Kavitha Slams BJP Government: दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिमांड रिपोर्ट में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (CM KCR) के बेटी कविता (K Kavitha) का नाम सामने आने के बाद फिर से बीजेपी और टीआरएस (TRS) के बीच जुबानी जंग शुरू हो गयी है.

TRS MLC कविता ने 1 दिसंबर को हैदराबाद में केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, देश में मोदी सरकार 8 साल पहले आई. इन 8 सालों में करीब 9 राज्यों में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार है. उनको गिराकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनाई गई. देश के बच्चे भी जानते हैं कि किसी प्रदेश में चुनाव होने वाला होता है, तो वहां मोदी जी से पहले ईडी पहुंच जाती है.

दरअसल, बुधवार को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले को लेकर अपनी रिमांड रिपोर्ट में टीआरएस एमएलसी के. कविता का नाम नामित किया था. ईडी की रिपोर्ट में कविता का नाम साउथ ग्रुप के सदस्यों में से एक के रूप में आया है. 

कविता ने बीजेपी पर लगाए आरोप

TRS नेता कविता ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, "सरकार हमें सलाखों के पीछे डाल सकती है, लेकिन हम फिर भी लोगों के लिए काम करते रहेंगे और बीजेपी की विफलताओं को उजागर करेंगे. तेलंगाना में टीआरएस सरकार सुचारू रूप से चल रही है." कविता ने बीजेपी पर तेलंगाना सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया. कहा, "बीजेपी तेलंगाना में भी ओछो राजनीति कर रही है और ईडी से डराने की कोशिश की जा रही है. अगले साल चुनाव हैं और राज्य में पीएम से पहले ईडी आ चुकी है. हमने उनका स्वागत किया है और हम उनके साथ सहयोग करेंगे. देश के हर बच्चे को पता है कि अब ईडी क्या करती है?"

ED का दावा

ईडी का दावा है कि ये वो ही ग्रुप है जिसने एक अन्य कारोबारी के जरिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी. जांच एजेंसी ने दिल्ली की स्पेशल कोर्ट को बताया कि आम आदमी पार्टी के कम्यूनिकेशन इंचार्ज विजय नायर को आप नेताओं को देने के लिए कम से कम 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली थी.

ईडी ने कोर्ट से कहा कि यह पैसा 'एक समूह से आया था, जिसे साउथ ग्रुप कहा जाता है. यह ग्रुप सरथ रेड्डी, के कविता, मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी द्वारा ऑपरेट किया जाता है. ईडी ने ये भी दावा किया कि शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा के बयान के आधार पर कविता का नाम रिपोर्ट में शामिल किया गया है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Gujarat Election 2022: क्या बागी नेता बढ़ाएंगे बड़ी पार्टियों की मुश्किलें, 50 विधानसभा जहां 10 से ज्यादा उम्मीदवार एक सीट पर लड़ रहे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब

Embed widget