एक्सप्लोरर

'दिल्ली में नहीं हुआ शराब घोटाला', अरविंद केजरीवाल ने कहा- ईडी-सीबीआई के जरिए पीएम मोदी...

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर उनसे ईडी के जरिेए दबाव बनाने का आरोप लगाया. इसके अलावा उन्होंने यह दावा भी किया कि दिल्ली में आबकारी घोटाला हुआ ही नहीं.

Arvind Kejriwal On ED: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की करोड़ों की संपत्ति ईडी के जब्त करने की खबरों पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया. केजरीवाल ने कहा, पीएम मोदी ईडी-सीबीआई के सहारे आम आदमी पार्टी की सरकार के काम में अडंगा लगा रहे हैं. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, पीएम मोदी से देश नहीं संभल पा रहा है इसलिए वह ईडी-सीबीआई और पुलिस की मदद से आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को बदनाम कर रहे हैं. केजरीवाल ने दावा किया कि आबकारी नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ है.मनीष सिसोदिया के पास 5 लाख और 65 लाख कीमत के दो फ्लैट और बैंक खाते में महज 11 लाख रुपए है. दोनों फ्लैट आबकारी नीति आने से पहले खरीदे गए हैं और एक नंबर के हैं. इनका तथाकथित शराब मामले से कोई लेना-देना नहीं है.

मीडिया से क्या बोले अरविंद केजरीवाल?
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी. वह दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में जेईई-नीट की परीक्षा पास करने वाले दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों के साथ बात कर रहे थे.

केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार (7 जुलाई) को ईडी ने सभी मीडिया में चलवाया कि मनीष सिसोदिया की 52 करोड रुपए की संपत्ति जब्त की गई है, जबकि मनीष सिसोदिया की जब्त की गई संपत्ति में उनके दो फ्लैट हैं. यह फ्लैट 2018 के पहले खरीदे गए हैं, तब तक आबकारी नीति नहीं आई थी. उस प्रॉपर्टी का आबकारी मामले से कोई लेना-देना नहीं है. उनकी दोनों ही प्रॉपर्टी नंबर एक की है. दोनों ही प्रॉपर्टी का जिक्र इनकम टैक्स और उनके चुनावी घोषणा पत्र में है. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने एक फ्लैट 2004-05 में खरीदा था, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए है, जबकि दूसरा फ्लैट 2018 में खरीदा था, जिसकी कीमत 65 लाख रुपए है. वहीं, उनके बैंक खाते में 11 लाख रुपए है. मनीष सिसोदिया के पास मौजूद इन प्रॉपर्टी का तथाकथित शराब मामले से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है. 

'पीएम मोदी से नहीं संभल पा रहा है देश'
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज भी ये साफ किया कि आबकारी नीति में कोई भी घोटाला नहीं हुआ है. हम पिछले एक साल से यही कह रहे हैं कि कोई घोटाला नहीं हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश संभल नहीं रहा है.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बहुत शानदार काम कर रही है. प्रधानमंत्री का एक ही मकसद है कि ईडी-सीबीआई और पुलिस की मदद से किसी भी तरह आम आदमी पार्टी की सरकार के कामों को रोकना और कामों में अड़चन पैदा करना है और आम आदमी पार्टी को बदनाम करना है. यह तथाकथित शराब मामले के पीछे का मकसद आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करना है. 

क्या विपक्षी एकता में शामिल होंगे केजरीवाल?
वहीं, विपक्षी एकता को लेकर AAP के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आगामी बैठक में शामिल होने के लिए हमारे पास निमंत्रण आया हैं. पिछली बार जब पटना में बैठक हुई थी, तब कांग्रेस ने कहा था कि संसद का सत्र शुरू होने से 15 दिन पहले सार्वजनिक तौर पर घोषणा कर देगी कि वो इस अध्यादेश के खिलाफ है और संसद में अध्यादेश के खिलाफ वोट डालेंगे. हम कांग्रेस की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.

 ABP CVoter Survey: क्या 83 की उम्र में एनसीपी को फिर से खड़ा कर पाएंगे शरद पवार? सर्वे में लोगों ने दी हैरान करने वाली राय

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget