एक्सप्लोरर

दिल्ली शराब नीति मामले में संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत, बढ़ी न्यायिक हिरासत

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ा दी गई है.

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति मामले में संजय सिंह को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (11 दिसंबर) को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम राहत नहीं दी. वहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने 21 दिसंबर तक के लिए संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है.

जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता से निचली अदालत में जमानत का प्रयास करने के लिए कहा है. हालांकि, जमानत याचिका में उठाए गए कानूनी सवालों पर सुप्रीम कोर्ट ने 5 फरवरी को सुनवाई की बात कही है.

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा था केंद्र और ईडी से जवाब

संजय सिंह ने दिल्ली शराब नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी को गलत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट ने बीती 20 नवंबर को नोटिस जारी किया था और केंद्र तथा ईडी से सिंह की तरफ से दायर याचिका पर जवाब देने को कहा था.

ईडी दायर कर चुकी राउज एवेन्यू कोर्ट में पूरक आरोप पत्र

आम आदमी पार्टी सांसद के ख‍िलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी पहले ही राउज एवेन्यू कोर्ट में 60 पेज का पूरक आरोप पत्र दायर कर चुकी है. उन पर आरोप लगाया था कि वह द‍िल्‍ली आबकारी नीत‍ि मामले में साजिश, मनी लॉन्ड्रिंग और आरोपियों की मदद करने में संल‍िप्‍त रहे. 

संजय स‍िंह से पहले मनीष स‍िसोद‍िया की हुई थी ग‍िरफ्तारी 

ईडी ने गत 4 अक्टूबर को नॉर्थ एवेन्यू इलाके में राज्‍यसभा सांसद सिंह के आवास पर तलाशी लेने के बाद उनको अरेस्‍ट कर ल‍िया था. ग‍िरफ्तारी से पहले ईडी ने संजय सिंह से कई घंटों की पूछताछ की गई थी. वह अक्‍टूबर माह से तिहाड़ जेल में बंद हैं. सांसद सिंह की गिरफ्तारी से पहले द‍िल्‍ली के ड‍िप्‍टी सीएम मनीष स‍िसोद‍िया को भी ग‍िरफ्तार क‍िया गया था. 

यह भी पढ़ें: आर्टिकल 370 पर 'सुप्रीम' फैसले के बाद तुषार मेहता ने पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर कही ये बात

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget