एक्सप्लोरर

अधिकारियों पर भरोसा बनाए रखें, हिंसा के लिए कोई जगह नहीं: एलजी

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि अगर सरकार के कर्मचारी अपमानित और असुरक्षित महसूस करेंगे तो कोई भी सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर सकती.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हाल में हुए कथित हमले को उपराज्यपाल अनील बैजल ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. अनिल बैजल ने आज कहा कि लोकतांत्रिक समाज में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है और सरकार को अपने कर्मचारियों का विश्वास बनाने के लिए कदम उठाना चाहिए. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपराज्यपाल से अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ मुलाकात के बाद बैजल ने यह प्रतिक्रिया दी.

इससे पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची. पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायकों की तरफ से मुख्य सचिव पर किए गए कथित हमले के सिलसिले में वहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के हार्ड डिस्क जब्त किए. घटना के बाद दिल्ली सरकार के नौकरशाहों ने मंत्रियों की बैठकों का बहिष्कार कर दिया है.

बैजल ने कहा कि अगर सरकार के कर्मचारी अपमानित और असुरक्षित महसूस करेंगे तो कोई भी सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर सकती. वहीं उपराज्यपाल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आश्वासन दिया है कि वह नौकरशाहों से बात करेंगे ताकि सुनिश्चित हो सके कि दिल्ली सरकार के कामकाज प्रभावित नहीं हों.

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि आप विधायकों द्वारा मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित तौर पर हमला करने के बाद अधिकारियों द्वारा मंत्रियों की बैठकों का बहिष्कार करने के कारण आ रही समस्याओं को मुख्यमंत्री ने बैजल के समक्ष रखा. सिसोदिया ने कहा कि कामकाज प्रभावित हुआ है क्योंकि अधिकारी बैठकों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं और कई बैठक रद्द कर दिए गए और निर्णयों को टाल दिया गया.

सीएम केजरीवाल और एलजी की बैठक के बाद सिसोदिया ने कहा, ‘‘हम उपराज्यपाल के आभारी हैं कि वह दिल्ली के प्रशासन के नजरिये से इस मुद्दे को देख रहे हैं. उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वह अधिकारियों से बात करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि काम प्रभावित नहीं हो और वे मंत्रियों के साथ मिलकर काम करें.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget