एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन के बेटे के अपहरण का मामला सुलझा, बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड समेत 4 गिरफ्तार

Delhi Crime News: DCP प्रियंका कश्यप ने बताया कि 18 दिसंबर को उन्हें इस किडनैपिंग के बारे में तब जानकारी मिली जब बिजनेसमैन ने अपने बेटे को किडनैपर के चंगुल से बचाने के लिए 50 लाख की फिरौती दे दी.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक बिजनेसमैन के बेटे की किडनैपिंग (Kidnapping) और फिरौती के सनसनीखेज मामले को सुलझाते हुए किडनैपर, उसकी गर्लफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की मां समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने बैंक्वेट हॉल के मालिक के बेटे को किडनैप कर 1 करोड़ रुपये की मांग की थी. 

ईस्ट दिल्ली की डीसीपी प्रियंका कश्यप ने बताया कि 18 दिसंबर को उन्हें इस किडनैपिंग के बारे में तब जानकारी मिली जब बिजनेसमैन विकास ने अपने बेटे को किडनैपर के चंगुल से बचाने के लिए 50 लाख की फिरौती दे दी. दरअसल 17 दिसंबर को बैंक्वेट हॉल के मालिक विकास के बेटे किंसुख को उस समय किडनैप कर लिया गया जब वो गाज़ीपुर फूल मंडी में बैंक्वेट हॉल की डेकोरेटर रिचा के साथ फूल खरीदने गया था. 

किंसुख और रिचा गाजीपुर फूल मंडी में फूल खरीदने के लिए चले गए ड्राइवर बाहर इंतजार करता रहा जैसे ही दोनों वापस लौटे और गाड़ी में बैठने लगे तभी एक किडनैपर ने पिस्तौल दिखाकर तीनों को अपने कब्जे में कर लिया और ड्राइवर को गाड़ी चलाने के लिए कहा. इसके बाद किडनैपर ने किंसुख के पिता विकास को फोन कर 1 करोड़ रुपये की मांग की. गाड़ी दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती रही और फिरौती के लिए नेगोशिएशन चलता रहा. फिरौती की रकम 50 लाख तय हुई. 

किडनैपर ने फिरौती की रकम देने के लिए किंसुख के पिता को अशोक विहार इलाके में बुलाया. किंसुख के पिता फिरौती की रकम लेकर अशोक विहार इलाके में पहुंचे किडनैपर ने उन्हें भी गाड़ी में बैठा लिया. गाड़ी थोड़ी दूर चलाने के बाद किडनैपर ने किंसुख, डेकोरेटर रिचा और ड्राइवर को उतार दिया. लकिन किंसुख के पिता को नहीं छोड़ा. अब किंसुख के पिता किडनैपर के चंगुल में थे. करीब 30 किलोमीटर तक उन्हें भी दिल्ली की सड़कों पर घुमाने के बाद गाड़ी से फिरौती के पैसों समेत उतर गया.

इस बीच किंसुख, ड्राइवर और डेकोरेटर रिचा घर पहुंच चुके थे. थोड़ी देर में किंसुख के पिता भी घर पहुंचे और अगले दिन यानी 18 दिसंबर को मामले की जानकारी पुलिस को दी. किडनैपिंग और फिरौती के सनसनीखेज मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाईं. बैंक्वेट हॉल के मालिक विकास, उनके बेटे किंसुख, डेकोरेटर रिचा और ड्राइवर से किडनैपिंग की पूरी कहानी को समझा. किडनैपर ने इन सभी को दिल्ली के जिस जिस इलाके में घुमाया था उस पूरे इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. डीसीपी ईस्ट प्रियंका कश्यप के मुताबिक करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया. यह सभी सीसीटीवी कैमरे 70 किलोमीटर के उस रूट पर लगे थे, जहां पर किडनैपर सभी को घुमा रहा था. और आखिरकार टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने किडनैपिंग केस सनसनीखेज मामले को सुलझा लिया. 

जब यह मामला सुलझा तो पुलिस भी हैरान रह गई. दरअसल इस किडनैपिंग का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि बैंक्वेट हॉल में काम करने वाली फ्लावर डेकोरेटर रिचा निकली. पुलिस के मुताबिक रिचा ने अपने बॉयफ्रेंड गुरमीत के साथ मिलकर किडनैपिंग की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था. इतना ही नहीं किडनैपिंग के इस मामले में रिचा की मां भी उसके साथ थी और रिचा के दोस्त कमल ने भी उसका साथ दिया था. पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस ने जब रिचा से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि अपने ऊपर कर्जे को उतारने के लिए उसने अपने प्रेमी गुरमीत के साथ मिलकर अपहरण की ये साजिश रची थी. इसमें रिचा ने अपनी मां और एक दोस्त को भी शामिल किया था. पुलिस का कहना है कि लॉकडाउन में रिचा के पति की नौकरी चली गई थी और इस दौरान रिचा पर काफी कर्जा हो गया था. इसी कर्जे के लिए उसने ये प्लान बनाया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का आश्वासन, 29 अक्टूबर तक मस्जिद पर नहीं होगी तोड़फोड़
दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का आश्वासन, 29 अक्टूबर तक मस्जिद पर नहीं होगी तोड़फोड़
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला,पूछा- 'इस लूट का क्या है आधार?'
दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला,पूछा- 'इस लूट का क्या है आधार?'

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget