एक्सप्लोरर

अब कपिल मिश्रा ने लिखा, 'केजरीवाल आप बोलने का कष्ट नहीं करिएगा, अब जनता बोलेगी'

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक ब्लॉग लिखा है. इस ब्लॉग में कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनसे कई सवाल पूछे हैं. अपने इस ब्लॉग में मिश्रा ने केजरीवाल की चुप्पी को लेकर भी तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि अब आप बोलने का कष्ट नहीं करिएगा, क्योंकि अब जनता बोलेगी.

 

कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, राघव चड्ढा और आशीष समेत दूसरे कुछ नेताओं की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए थे. कपिल ने पार्टी नेताओं की विदेश यात्रा की डिटेल्स सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं. इससे पहले अरविंद केजरीवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था.

यहां पढ़ें कपिल मिश्रा का पूरा ब्लॉग

‘’सगे संबंधियों पर छापे पड़ रहे हैं, भ्रष्टाचार के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं, जनता से पूरी तरह कटे सीएम बिल्कुल चुप, बड़े दिनों बाद घर से निकले सरकार- 3 देखने. जी हां, सरकार -तीन, अब इसे क्या कहे, मुंगेरीलाल के हसीन सपने.

मैं सोच रहा था कि आखिरी बार अरविंद केजरीवाल जी दफ्तर कब गए थे? सचिवालय की सीढ़ियां कब चढ़ी थी? दिल्ली वालों को शायद अंदाज़ भी न हो कि उनका सीएम पिछले एक साल में मुश्किल से दो दिन आफिस गया है.

अब जब चारों तरफ से लोग आ आकर मुझे जानकारियां दे रहे हैं तो एक चीज समझ आ रही है, जिस काम में भ्रष्टाचार संभव था, वो काम न एलजी रोक पाए न केंद्र सरकार. और जिन कामों में भ्रष्टाचार नहीं होता वो सब एलजी और केंद्र सरकार के बहाने फांस दिए गए. मोहल्ला क्लिनिक की जो डिटेल्स सामने आ रही हैं उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि एलजी या केंद्र या कानून या कोर्ट किसी का कोई भी डर बाकि था. हर कानून की समानता के साथ धज्जियां उड़ाई गई.

अरविंद जी बंद कमरों में आज कल अपने साथियों से एक बात कह रहे हैं, जनता से मत डरो, जनता 15 दिन में सब भूल जाती है. इसीलिए वो चुप है कि 15-20 दिन में लोग भूल जाएंगे.

दुष्यंत ने कहा है कि "तुम्हारे पांव के नीचे ज़मीन नहीं, कमाल ये कि तुम्हे फिर भी यकीन नहीं "

देश का सबसे कम जनता से मिलने वाला सीएम, देश का सबसे कम दफ्तर जाने वाला सीएम, देश का अकेला सीएम जिसके पास कोई विभाग नहीं, देश का सबसे कम काम करने वाला सीएम, वैसे तो हमेशा ही छुट्टी पर रहते है, पर उसके बावजूद आधिकारिक तौर पर भी छुट्टियां लेते हैं और इस मामले में भी देश मे सबसे ज्यादा छुट्टियां लेने वाला सीएम.  और जैसी जानकारियां सामने आ रहीं है शीघ्र ही वो ऐसे सीएम बनने वाले है जिन पर देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार के मामले चल रहे होंगे.

क्या अपनी खुद की परोफोर्मेंस रिपोर्ट जनता के सामने रखने का माद्दा है अरविंद केजरीवाल में? हर सवाल का एक जवाब- आपराधिक चुप्पी.

आप नहीं बोले. बोलने का कष्ट करियेगा भी नहीं, क्योंकि अब जनता बोलेगी.

जिन दिल्ली वालों का ये पैसा था जो खुलेआम लुट गया, जिन दिल्ली वालों का ये भरोसा था जो सरेबाजार तोड़ा गया, जिन दिल्ली वालों के कंधे पर चढ़कर लाल किले के सपने बुने गए, अब वो दिल्ली वाले बोलेंगे.

और हां, याद रखना जनता भूलती नहीं.

जी हां, अब जनता बोलेगी.

-कपिल मिश्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget