एक्सप्लोरर

Delhi Kanjhawala Case: कंझावला केस में छठे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सातवें का सरेंडर, पीड़ित परिवार को मदद का एलान- 10 बड़ी बातें

Delhi Kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावला केस में मृतका अंजलि की मां और उसके साथ आखिरी समय स्कूटी पर मौजूद निधि अलग-अलग बातें बोल रहे हैं. इसी बीच पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Delhi Kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावला केस में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. आए दिन 20 वर्षीय अंजलि की मां, उसके साथ आखिरी समय में स्कूटी में मौजूद दोस्त निधि और कभी निधि की मां बयान दे रही है. इसी बीच पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. आइए जानें कि शुरू से लेकर आखिरी शुक्रवार (6 जनवरी) तक पूरे मामले में क्या-क्या बातें सामने आई. इसको लेकर दस बड़ी बातें.

दस बड़ी बातें

1- कंझावला मामले में शुक्रवार (6 जनवरी) शाम को सातवें आरोपी अंकुश खन्ना ने सुल्तानपुरी थाने में सरेंडर कर दिया. वह इसी केस में गिरफ्तार आरोपी अमित खन्ना का भाई है.  सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद पुलिस ने पाया था कि आशुतोष और अंकुश कथित तौर पर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे थे. 

2- दिल्ली में एक युवती को कार से टक्कर मारे जाने के बाद लगभग दो घंटे तक सड़क पर घसीटने के मामले में गिरफ्तार छठे आरोपी आशुतोष को कोर्ट ने शुक्रवार (6 जनवरी) को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. जज ने इस दौरान पुलिस से सवाल किया कि अंकुश के खिलाफ क्या सबूत है? पांच दिनों की रिमांड क्यों?  

3- कंझावला केस में दिल्ली पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पहले गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल है. फिर इसके बाद अंकुश खन्ना और आशुतोष को गिरफ्तार किया है. 

4- सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''अंजलि की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया. इसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके परिवार की मदद के लिए दिल्ली सरकार से आज दस लाख रुपए सैंक्शन किए. हम पूरी तरह से उनके परिवार के साथ हैं और उनकी हर तरह से मदद करेंगे.

5- मृतक अंजलि के दोस्त नवीन ने शुक्रवार (6 जनवरी) को बताया कि दोनों (अंजलि और निधि) होटल में पार्टी कर रहे थे.  इसमें कुछ और दोस्त भी थे. थोड़ी देर बाद दोनों में लड़ाई होने लगी. फिर निधि ने अपने पैसे मांगे और अंजलि ने अपनी चाबियां मांगी. इसके बाद हम लोगों ने उन्हें अलग कर दिया. मैंने अंजलि को शांत होने के लिए कहा. अंजलि निधि से नीचे भी लड़ाई हुई. जब हम वहां गए तब तक वे स्कूटी पर निकल चुके थे. 

6- कंझावला केस में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल को पुलिस मेडिकल टेस्ट के लिए शुक्रवार (6 जनवरी) को लेकर गई है. 

7- दिल्ली पुलिस ने कंझावला केस में कार से कथित तौर पर घसीटे जाने की घटना में जान गंवाने वाली युवती अंजलि के साथ स्कूटी पर सवार उसकी दोस्त निधि को मामले की जांच में शामिल होने के शुक्रवार (6 जनवरी) को बुलाया था.  

8- कंझावला केस में दिल्ली पुलिस ने दीपक को इसलिए आरोपी बनाया क्योंकि उसने मुख्य आरोपियों की मदद की. हालांकि पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए यह बताया गया था कि दीपक गाड़ी चला रहा था, लेकिन कार में चार ही आरोपी थे. दीपक अपने घर में मौजूद था और उसने अपने साथियों की मदद की. इसमें उसके भाई अंकुश ने भी सहायता की और पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी. 

9- कोर्ट ने गिरफ्तार पांच आरोपियों को गुरुवार (5 जनवरी) को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था. पुलिस ने पांच दिनों की हिरासत मांगी थी, लेकिन सिर्फ चार दिन की ही रिमांड मिली.  

10- इस पूरे मामले में दो आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के उप राज्यपाल वी.के.सक्सेना और बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए दावा किया कि वे अपने सदस्यों को बचाने के लिए तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi Kanjhawala Case: कंझावला मामले में 7वें आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही थी तलाश- सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget