एक्सप्लोरर

नहीं सुधर रही राजधानी की आब-ओ-हवा! दिल्ली लगातार चौथी बार बना देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर

Delhi Pollution: जनवरी 2025 में दिल्ली का औसत पीएम 2.5 स्तर 165 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया.केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शाम 4 बजे तक दिल्ली का AQI 156 दर्ज किया गया.

Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली जनवरी में लगातार चौथे महीने भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है. सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2025 में दिल्ली का औसत पीएम 2.5 स्तर 165 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया. यह भारत में तय राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानक (NAAQS) की सीमा 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कहीं ज्यादा है.

 दिल्ली की वायु गणवत्ता में सुधार

दिल्ली में शुक्रवार (7 फरवरी 2025) को आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे वायु गणवत्ता में सुधार हुआ. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार शाम 4 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 156 दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार दिन भर का आर्द्रता स्तर (Humidity Level) 33 से 60 फीसदी के बीच रहा.

दिल्ली में आसमान रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चलने की संभावना है, जिसकी स्पीड 10 किमी/घंटा से कम होगी. आईएमडी के अनुसार सुबह के समय दिल्ली में धुंध छाने की संभावना है और दोपहर में हवा की स्पीड धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर पश्चिम दिशा से 14 से 16 किमी/घंटा हो जाएगी.

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) के विश्लेषण से पता चला है कि जनवरी में 240 शहरों में से 105 शहरों में पीएम 2.5 राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानक की 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की सीमा पार हो गई. आने वाले हफ्तों में जब मौसम थोड़ा और गर्म होगा तो दिल्ली में वायु गुणवत्ता में फिर से गिरावट आने की उम्मीद है. राजधानी में 3 फरवरी को बेहतर AQI के चलते ग्रैप स्टेज-3 प्रतिबंध हटा दिए गए थे.

ये भी पढ़ें : विशाखापट्टनम घोटाला मामला: ED ने 44.75 करोड़ की संपत्ति की अटैच, वृद्धाश्रम और अनाथालय के लिए आवंटित जमीन से जुड़ा है केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget