एक्सप्लोरर

बटर चिकन-दाल मखनी को किस रेस्तरां ने सबसे पहले किया था तैयार? दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंची लड़ाई

Delhi News: दिल्ली के दो रेस्तरां के बीच लड़ाई चल रही है कि आखिर बटर चिकन और दाल मखनी का आविष्कार किसने किया है. मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया है.

Delhi High Court: आपने बटर चिकन या फिर दाल मखनी का जायका जरूर लिया होगा, लेकिन क्या आपको मालूम है इसका आविष्कार किसने किया था? कौन दोनों डिश को दुनिया के सामने लेकर आया. शायद आपको इसका जवाब नहीं मालूम होगा. हालांकि, जल्द ही ये पता चलने वाला है कि बटर चिकन और दाल मखनी के असली आविष्कारक कौन थे. इसकी वजह ये है कि दिल्ली हाईकोर्ट इन दोनों ही लाजवाब खानों का आविष्कार करने वाले रेस्तरां का पता लगाने वाली है. 

दरअसल, मोती महल और दरियागंज रेस्तरां दोनों का ही दावा है कि उन्होंने बटर चिकन एवं दाल मखनी का आविष्कार किया है. इसे लेकर दोनों रेस्तरां के बीच विवाद चल रहा है, जो अब हाईकोर्ट के दरवाजे तक पहुंच गया है. मोती महल के मालिकों ने 'बटर चिकन और दाल मखनी के आविष्कारक' टैगलाइन का इस्तेमाल करने को लेकर दरियागंज रेस्तरां के मालिकों पर मुकदमा दायर किया है. दिल्ली हाईकोर्ट अब इस मुकदमे पर सुनवाई कर रही है, ताकि विवाद का निपटारा हो.

29 मई को होगी सुनवाई

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, मोती महल का दावा है कि दरियागंज रेस्तरां लोगों को ये कहकर गुमराह कर रहा है कि दरियागंज रेस्तरां और मोती महल के बीच संबंध हैं. लोग भ्रमित भी हो जा रहे हैं, क्योंकि मोती महल की पहली ब्रांच दिल्ली के दरियागंज इलाके में खोली गई थी. 

ये केस 16 जनवरी को जस्टिस संजीव नरूला के समक्ष सुनवाई के लिए आया. उस समय अदालत ने समन जारी किया और दरियागंज रेस्तरां मालिकों को एक महीने में अपना लिखित जवाब दाखिल करने को कहा. जस्टिस नरूला ने नोटिस जारी किया है और 29 मई को इस पर अगली सुनवाई होनी है. 

क्या है दोनों रेस्तरां का दावा? 

दरअसल, दोनों रेस्तरां दावा करते आए हैं कि उन्होंने बटर चिकन और दाल मखनी का आविष्कार किया है. मोती महल के मालिकों का कहना है कि उनके पूर्वज स्वर्गीय कुंदन लाल गुजराल ने दोनों डिशों का आविष्कार किया और इसे पूरी दुनिया में फैलाया. वहीं, दरियागंज रेस्तरां के मालिकों का कहना है कि उनके पूर्वज स्वर्गीय कुंदन लाल जग्गी वो पहले शख्स थे, जो बटर चिकन और दाल मखनी का आइडिया लेकर आए और उन्होंने इन डिशों को तैयार किया. 

अपने मुकदमे में, मोती महल ने दावा किया है कि यह उनके पूर्वज कुंदन लाल गुजराल ने पहला तंदूरी चिकन बनाया और बाद में बटर चिकन और दाल मखनी का भी आविष्कार किया. भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद वह इस डिश की रेसिपी के साथ दिल्ली चले आए. वहीं, दरियागंज रेस्तरां ने अभी तक अपना जवाब नहीं दिया है. मगर उसके वकील ने मुकदमे को निराधार बताया है. 

यह भी पढ़ें: बेहद ही आसान तरीके से कुछ ही समय में बनाएं दाल मखनी, रेस्तंरा टचअप के लिए पढ़ें टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल, हर सीन में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल

वीडियोज

Noida Engineer Death: हर गाड़ी चलाने वाले को ये रिपोर्ट देखनी चाहिए! | ABPLIVE
Modi Government: मोदी सरकार का 'गेमचेंजिंग' कदम, आपकी रिटायरमेंट की चिंता खत्म!
Tum se Tum Tak: Anu की जिंदगी में आई प्यार की बहार, Aryavardhan ने कश्मीर में किया इज़हार #sbs (22.01.2026)
Air Pollution से Economy को बड़ा झटका | Gita Gopinath की गंभीर चेतावनी | Paisa Live
Telangana News: 100 कुत्तों का कत्लेआम, 500 पहले मारे गए, किसने किया ये घिघौना कांड? ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल, हर सीन में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
लड़कियां हैं लड़ सकती हैं... बीच सड़क पर चोटी पकड़कर एक-दूसरे को पीट रही थीं पापा की परियां, वीडियो वायरल
लड़कियां हैं लड़ सकती हैं... बीच सड़क पर चोटी पकड़कर एक-दूसरे को पीट रही थीं पापा की परियां, वीडियो वायरल
Paracetamol During Pregnancy: क्या प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल खाने से बच्चे को हो जाती है दिमागी बीमारी, कितनी सच है ये बात?
क्या प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल खाने से बच्चे को हो जाती है दिमागी बीमारी, कितनी सच है ये बात?
Embed widget