एक्सप्लोरर

दिल्ली HC में वक्फ एक्ट को चुनौती, धर्मार्थ ट्रस्ट-धार्मिक संस्थाओं के लिए यूनिफॉर्म लॉ बनाने की मांग

याचिका में कहा गया है कि ये प्रावधान ट्रस्ट, मठों, अखाड़ों, समितियों को समान दर्जा देने से वंचित वक्फ संपत्तियों को विशेष दर्जा प्रदान करते हैं

दिल्ली हाई कोर्ट में शनिवार को वक्फ एक्ट 1995 की कई धाराओं की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए एक जनहित याचिका दायर की गई. याचिका में कहा गया है कि ये प्रावधान ट्रस्ट, मठों, अखाड़ों, समितियों को समान दर्जा देने से वंचित वक्फ संपत्तियों को विशेष दर्जा प्रदान करते हैं और किसी भी संपत्ति को वक्फ संपत्ति के रूप में पंजीकृत करने के लिए वक्फ बोर्डों को बेलगाम शक्तियां प्रदान करते हैं.

याचिका में कहा गया है कि हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख और अन्य धर्मों के लिए वक्फ बोर्डों की ओर से जारी वक्फ की सूची में उनकी संपत्तियों को शामिल करने से बचाने के लिए कोई सुरक्षा नहीं है. इसलिए, हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई और पारसी के साथ भेदभाव है, जो अनुच्छेद 14-15 का उल्लंघन करता है.

'अलग कानून नहीं बना सकता वक्फ'

याचिका में उचित निर्देश और घोषणा की मांग की गई है, जिसमें राज्य केवल ट्रस्ट-ट्रस्टीज, चैरिटीज-चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन और धार्मिक बंदोबस्त-संस्थाओं के लिए समान कानून बना सकता है, जैसा कि सूची-III के 10 और 28 में वर्णित है, सातवीं अनुसूची अनुच्छेद 14-15 के अनुरूप है. ऐसे में वक्फ, वक्फ संपत्तियों के लिए अलग कानून नहीं बना सकता है.

'अन्य धर्म के अनुयायियों के लिए समान कानून नहीं' 

याचिकाकर्ता बीजेपी नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय इस जनहित याचिका के जरिए कहा है कि वक्फ एक्ट 1995 के कई प्रावधान वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन की आड़ में बनाए गए हैं, लेकिन हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, सिख धर्म, यहूदी धर्म, पारसी धर्म और ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए समान कानून नहीं हैं. इसलिए यह राष्ट्र की धर्मनिरपेक्षता, एकता और अखंडता के खिलाफ है, संविधान में कहीं भी वक्फ का जिक्र नहीं है.

याचिका में कहा गया है कि वक्फ एक्ट ने वक्फ बोर्डों को अनियंत्रित शक्तियां दी हैं और वक्फ संपत्तियों को अन्य धर्मार्थ धार्मिक संस्थानों के ऊपर रखा गया है. किसी अन्य एक्ट ने हिंदू और अन्य गैर-इस्लामिक धार्मिक संस्थानों को इतनी व्यापक शक्तियां और दर्जा प्रदान नहीं किया है.

आगे निर्देश जारी करने की मांग की

याचिका में आगे निर्देश जारी करने की मांग की गई है कि धार्मिक संपत्तियों से संबंधित विवाद का निर्णय सिविल कोर्ट की ओर से केवल सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 की धारा 9 के तहत किया जाएगा, न कि वक्फ ट्रिब्यूनल करेगा. याचिका में केंद्र या भारत के विधि आयोग को अनुच्छेद 14-15 की भावना में 'ट्रस्ट-ट्रस्टी और चैरिटी-चैरिटेबल संस्थानों के लिए एक समान कोड' का मसौदा तैयार करने और इसे सार्वजनिक बहस और प्रतिक्रिया के लिए प्रकाशित करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है.

ये भी पढ़ें- 

Russia-Ukraine War: यूक्रेन से युद्ध के 52 दिन, अब क्या करेंगे पुतिन? रूसी मीडिया बोली- NATO के खिलाफ छिड़ चुका है तीसरा वर्ल्ड वॉर


क्या है पॉइजन प्लान? जिससे Twitter देना चाहता है Elon Musk के मंसूबे को मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget