एक्सप्लोरर

कोरोना काल: गरीबों को राशन पानी में ना हो दिक्कत, दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश

कोरोना संकट काल में गरीबों को राशन लेने में दिक्कत ना हो इसके लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्देश जारी किए हैं. कोर्ट ने कहा कि अगर किसी के पास आधार कार्ड या वोटर कार्ड है तो उसे राशन दिया जाए.

नई दिल्ली: कोरोना संकट काल के दौरान समाज के गरीब तबके के लोगों को राशन और खाना मुहैया कराने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है. कोर्ट ने निर्देश में कहा कि वह यह सुनिश्चित करें कि अगर किसी के पास राशन कार्ड नहीं भी है और उसके पास आधार कार्ड या वोटर कार्ड है तो उसको भी राशन मुहैया कराया जाए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने यह निर्देश एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिये हैं. हालांकि सुनवाई के दौरान केंद्र और दिल्ली सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि वह पहले से ही ऐसा कर रहे हैं. लेकिन कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि सरकार के आदेश के बाद भी लोगों को राशन मिलने में दिक्कत आ रही हो और अगर ऐसा है तो उन दिक्कतों को दूर किया जाए.

क्या है हाईकोर्ट का आदेश और टिप्पणी

दिल्ली हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में सवाल उठाया गया था कि दिल्ली में हजारों लाखों ऐसे गरीब तबके के लोग हैं जिनके पास वोटर आई कार्ड और आधार कार्ड तो है लेकिन उनका राशन कार्ड अब तक नहीं बना है. इस वजह से उनको राशन मुहैया नहीं किया जा रहा. मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कोरोना संकटकाल में जरूरी है कि जरूरतमंदों को राशन और खाना मुहैया कराया जा सके.

ऐसे में अगर किसी के पास वोटर आई कार्ड और और आधार कार्ड में से कोई भी एक चीज भी है तो उसको भी राशन मुहैया कराना चाहिए. यह निर्देश निचले स्तर पर फेयर प्राइस शॉप तक पहुंचना चाहिए. जिससे की लोगों को राशन मिलने में दिक्कत ना हो. कोर्ट ने इसके साथ ही टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि तकनीकी दिक्कतों के चलते लोगों को राशन मिलने में दिक्कत है क्योंकि वेबसाइट पर जाकर नया राशन कार्ड पाने की प्रक्रिया गरीब तबके के लोगों के लिए जटिल भी हो सकती है. लिहाजा ऐसी प्रक्रिया को आसान बनाने को लेकर भी सरकारों को विचार करना चाहिए.

केंद्र और राज्य सरकार ने कहा जरूरतमंदों को राशन देने का काम लगातार जारी

हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार ने कोर्ट को बताया कि पहले से ही इस तरह के निर्देश जारी किए जा चुके हैं. जिससे की जरूरतमंदों को राशन मुहैया किया जा सके. लेकिन इसके बावजूद अगर किसी को राशन मिलने में दिक्कत आ रही है तो वह सरकारी अधिकारियों या सरकार के नुमाइंदों को इस बारे में जानकारी दे सकते हैं जिससे कि उनकी दिक्कतों को दूर किया जाएगा और हर जरूरतमंद को राशन मुहैया कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

अपने हुए पराए: कर्नाटक के मजदूरों को उन्हीं के राज्य के लोगों ने सीमा से लौटाया, महाराष्ट्र में फंसे थे मजदूर

महाराष्ट्र: पुलिसकर्मियों के लिए बनाया गया स्पेशल विजिलेंस सेल, दो अस्पताल भी पुलिस के लिए रिजर्व 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget