एक्सप्लोरर

दिल्ली की सड़कें बनीं नदियां, जानिए आखिर बारिश में राजधानी क्यों बन जाती है दरिया?

दिल्ली में दो दिन पहले भारी बारिश ने पिछले 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. आजादी के 75 साल बाद भी दिल्ली का ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त क्यों नहीं हो पाया जिससे दिल्ली कुदरत के एक हमले में पस्त हो जाती है.

नई दिल्ली: दो दिन पहले हुई भारी बारिश से दिल्ली बेहाल हो गई थी. एयरपोर्ट से लेकर बस अड्डों तक हर तरफ पानी ही पानी भर गया था. दिल्ली की सड़कें तो दरिया बन गई थीं जिसपर राजनीति की नाव तैरने लगी थीं. नाकामी के तौर पर उंगलियां केजरीवाल सरकार पर उठीं तो उन्होंने इसे विरासत में मिली समस्या बता दिया. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर बारिश में दिल्ली दरिया क्यों बन जाती है और कौन है इसके लिए जिम्मेदार.

आईआईटी दिल्ली की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का ड्रेनेज सिस्टम 1976 के मास्टर प्लान पर आधारित है. तब दिल्ली की आबादी 60 लाख थी. अब दिल्ली की आबादी बढ़कर सवा दो करोड़ है. ज्यादातर नालों का बहाव नीचे से ऊपर की तरफ है. 183 में से 18 नाले अतिक्रमण की वजह से पूरी तरह गायब है. बाकी नाले गलत ढंग से बनाए गए या सफाई ना होने से पानी नहीं निकलता. सीवेज और बारिश के पानी के नाले एक ही में हैं, जबकि अलग होने चाहिए.

ज्यादा बारिश होने पर यमुना में गिरने वाले नालों के गेट बंद करने पड़ते हैं. दिल्ली में पानी की निकासी के लिए 11 अलग-अलग सरकारी विभाग जिम्मेदार हैं. इन विभागों में आपसी सामंजस्य नहीं होने से समस्या बढ़ जाती है. एमसीडी और दिल्ली सरकार के बीच झगड़े के वजह भी एक बढ़ी समस्या है.


दिल्ली की सड़कें बनीं नदियां, जानिए आखिर बारिश में राजधानी क्यों बन जाती है दरिया?

दिल्ली को दरिया किसने बनाया?
ऐसे में सवाल यही कि आखिर दिल्ली को दरिया किसने बनाया? दिल्ली में सरकार केजरीवाल की है तो उनपर उंगली भी उठना लाजमी है, लेकिन केजरीवाल भी राजनीति सीख चुके हैं, हर गलती को अपने से पहले वालों की खता बताने की कला में वो भी माहिर हो चुके हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा, "चांदनी चौक ही नहीं, पूरी दिल्ली में जलभराव की समस्या है. यह समस्या उन्हें विरासत में मिली है. इसे दो सालों में दुरुस्त नहीं किया जा सकता है और बहुत जल्द इसके लिए बहुत बड़ा ड्रेनेज प्लान तैयार किया जा रहा है जिसमें पूरी दिल्ली के सीवर सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा लेकिन ऐसा करने में वक्त भी लग सकता है."

सवाल यही है कि आखिर विरासत में मिली समस्या को ठीक करने के लिए कितना वक्त चाहिए. 7-8 साल में भी दिल्ली के ड्रैनेज सिस्टम को ठीक क्यों नहीं किया जा सका. आम आदमी पार्टी के पास इसका भी जवाब है, उसका कहना है कि दिल्ली के 90 फीसदी नाले तो नगर निगम के तहत आते हैं जिसपर बीजेपी का कब्जा है. इसलिए जिम्मेदारी उसकी है. आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा, 'दिल्ली के 90 फीसदी नाले नगर निगम के तहत आते हैं. जो हमारा अधिकार क्षेत्र है वहां हम काम करते हैं. नगर निगम में आम आदमी पार्टी आएगी तो यह सारी समस्या दूर होगी.'

ये भी पढ़ें-
Delhi-NCR Rain: दिल्ली में आज हल्की बारिश का अनुमान, पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और बिजली कड़केगी

Weather Updates: अगले चार दिनों तक इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget