एक्सप्लोरर

Coronavirus Test: दिल्ली में अब RT-PCR टेस्ट के लिए करना होगा कम खर्च, दिल्ली सरकार ने जारी की संशोधित दरें

Coronavirus Test: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब आरटी-पीसीआर टेस्ट (RT-PCR) और रैपिड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट (RAT) के लिए पहले के मुकाबले अब आपको कम पैसे खर्च करने होंगे.

Coronavirus test: कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन के साथ इसके टेस्ट को माना जा रहा है. ऐसे में टेस्ट सुगमता के साथ कम कीमत पर उपलब्ध हो सके, इसके लिए दिल्ली सरकार ने संशोधित दरें जारी की है. इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब आरटी-पीसीआर टेस्ट (RT-PCR) और रैपिड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट (RAT) के लिए पहले के मुकाबले अब आपको कम पैसे खर्च करने होंगे.

दिल्ली सरकार ने कहा, आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए अब आपके राष्ट्रीय राजधानी में 300 रुपये चार्ज किया जाएगा, जब सरकार की टीमें इसे कलेक्ट करेगी. इसके साथ ही, आरएटी के लिए भी 300 रुपये लिए जाएंगे.

दिल्ली में आज आए कोरोना के 67 नए मामले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, इस दौरान किसी भी मौत नहीं हुई. इसी के साथ, 73 कोरोना मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं. राजधानी में अब कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 513 है. दिल्ली में अब तक कुल 14 लाख 10 हजार 974 लोग ठीक हुए हैं जबकि कोरोना से कुल 25 हजार 58 लोगों की मौत हुई है.

एक दिन पहले की बात की जाए तो मंगलवार को कोरोना के 50 नए मामले आए थे जबकि चार मरीजों की इस अवधि में संक्रमण की वजह से मौत हुई थी. दिल्ली में संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत रही. दिल्ली में गत दस दिनों में पहली बार कोविड-19 से चार मौत दर्ज की गई. इससे पहले 21 जुलाई को संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई थी जबकि 20 जुलाई को पांच कोविड-19 मरीजों की मौत हुई थी.

बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को 64,276 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 39,498 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर या सीबीनाट या ट्रूनेट पद्धति से की गई. आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अबतक कोविड-19 के 14,36,451 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 14.10 लाख मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और 25,058 मरीजों की जान जा चुकी है. दिल्ली में कोविड-19 से मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है.

ये भी पढ़ें: लद्दाख आने वाले सभी पर्यटकों के लिए RT-PCR निगेटिव टेस्ट अनवार्य, 96 घंटे पहले तक की लानी होगी रिपोर्ट  

कोविड टेस्टिंग वैन या बच्चों का 'प्ले-ज़ोन'? जानिए क्या खास है कोरोना टेस्ट के लिए बनी इस गाड़ी में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget