एक्सप्लोरर

Covid-19: दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर आज से प्राइवेट ऑफिस बंद, होटल और बार में खाना खाने पर भी प्रतिबंध

Delhi Covid-19: राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब सभी रेस्टोरेंट (Restaurants) और बार (Bars) में बैठकर खाना खाने पर पाबंदी रहेगी. खाना पैक करा कर ले जाने की इजाजत दी गई है.

Delhi Covid-19 Update: देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने प्राइवेट ऑफिस (Private Offices) और उनके कर्मचारियों को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं. राजधानी में अब सभी प्राइवेट दफ्तरों को अगले आदेश तक बंद रहेंगे. कोरोना महामारी के बीच अब कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) नियम का पालन करना अनिवार्य है. डीडीएमए का ये आदेश आज से लागू हो गया है. वहीं डीडीएमए ने ये भी साफ किया है कि प्रतिबंधों से छूट प्राप्त कुछ दफ्तरों को खोला जा सकता है. डीडीएमए के दिशानिर्देशों में जरूरी सेवाओं से जुड़े निजी दफ्तरों को छूट दी गई है.

दिल्ली में प्राइवेट दफ्तर आज से बंद

इसके साथ ही राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब सभी रेस्टोरेंट (Restaurants) और बार (Bars) में बैठकर खाना खाने पर पाबंदी रहेगी. हालांकि होटलों से खाना पैक करा कर ले जाने की इजाजत दी गई है. कोरोना की स्थिति को लेकर सोमवार को उपराज्यपाल की अध्यक्षता में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक में समीक्षा की गई. इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे. डीडीएमए की नई गाइडलाइंस के मुताबिक प्राइवेट दफ्तरों को पूरी तरह बंद करना होगा और सभी कर्मचारी अब घर से काम करेंगे. दिल्ली में अभी तक प्राइवेट दफ्तर 50 फीसदी की क्षमता के साथ खुले हुए थे.

ये भी पढ़ें: UP Election 2022: यूपी चुनाव में ओवैसी का मुकाबला योगी से है या अखिलेश यादव से? AIMIM प्रमुख ने दिया ये जवाब

जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तर रहेंगे खुले

डीडीएमए (DDMA) के मुताबिक कुछ जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तरों को पाबंदियों में छूट दी गई है. प्राइवेट बैंक, जरूरी सर्विस देने वाली कंपनियों के दफ्तर, इंश्योरेंस या फिर मेडिक्लेम कंपनी के दफ्तर चालू रहेंगे. इसके अलावा फार्मा कंपनियों के दफ्तर, माइक्रो फाइनेंस संस्थान, सिक्योरिटी सर्विस, पेट्रोल पंप, LPG आपूर्तिकर्ता, कोरियर सर्विस से जुड़ी सेवाएं भी जारी रहेंगी. डीडीएमए ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी ज्यादा है. ऐसे में अतिरिक्त कड़ाई बरतने की जरूरत है. लापरवाही करने पर लोगों के खिलाफ एक्शन लिया सकता है.

ये भी पढ़ें: Coronavirus: राजनाथ और नड्डा के बाद अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हुए कोविड पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget