एक्सप्लोरर

नए साल की पूर्व संध्या के लिए दिल्ली फायर सर्विस ने कसी कमर, लोगों से कहा- सतर्क रहें

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक ने कहा कि आप जहां भी पार्टी करने जाएं तो ये जरूर पता कर लें कि वहां का इमरजेंसी गेट कहां है. राजधानी दिल्ली में 10 मुख्य इलाकों में फायर सर्विस की गाड़ियों को तैनात किया गया है.

नई दिल्ली: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मनाए जाने वाले जश्नों की तैयारी के मद्देनजर दिल्ली फायर सर्विस ने संभावित इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में कनॉट प्लेस समेत ऐसे 10 मुख्य इलाकों पर दमकल की गाड़ियों को एहतियातन तैनात किया है. यहां बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने लोगों से अपील की कि 31 दिसंबर को जिन रेस्तरां, होटलों और क्लबों में पार्टी करने जाएं, वे उनके इमरजेंसी गेट के बारे में पहले पता लगा लें.

अधिकारियों ने बताया कि नव नववर्ष की पूर्व संध्या पर करीब 1300 दमकल कर्मियों को तैनात किया जाएगा ताकि आग संबंधी किसी भी इमरजेंसी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. विभाग ने बताया कि पिछले साल की तुलना में चार अधिक वाहन को इस साल तैनात किया जाएगा. विभाग को पिछले साल आग लगने के संबंध में 85 फोन आए थे लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ था.

महाराष्ट्र में हुए कैबिनेट विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे संजय राउत, अटकलों को दी हवा

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘इस बार दमकल विभाग ने साउथ एक्सटेंशन बाजार, गांधी नगर, राजौरी गार्डन, रानी बाग, छतरपुर, खान मार्केट, रोशन क्लब, पंचशील एन्क्लेव, वसंत विहार जैसे स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों के आने के मद्देनजर एक-एक दमकल वाहन तैनात किया है.’’ उन्होंने बताया कि कनॉट प्लेस में 31 दिसंबर को शाम साढ़े सात बजे से देर रात साढ़े 12 बजे तक दमकल की दो गाड़ियां तैनात रहेंगी क्योंकि यहां नववर्ष की पूर्व संख्या में सर्वाधिक संख्या में लोग आते हैं.

गर्ग ने कहा, ‘‘दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक के तौर पर मेरी सलाह है कि आप जहां कहीं भी पार्टी करने जाएं, कृपा यह सुनिश्चित करें कि आपको इमरजेंसी गेट की जानकारी हो, क्योंकि जब जगहों पर बहुत भीड़ होती है तो छोटी घटना भी बड़ी आपदा बन सकती है.’’

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget