एक्सप्लोरर

दिल्ली शराब नीति: केजरीवाल के खिलाफ CBI ने कोर्ट में दायर की चार्जशीट

सीबीआई ने शराब नीति मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में केजरीवाल को 26 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट से गिरफ्तार किया था. सीबीआई और ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ इस मामले में जांच पूरी कर ली है.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली में चार्जशीट दायर की. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था. इसके बाद 26 जून को सीबीआई ने कथित भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया था.  

सीबीआई और ईडी ने अब आबकारी घोटाले में केजरीवाल के खिलाफ जांच पूरी कर ली है. सीबीआई ने पिछली सुनवाई में कोर्ट में बताया था कि रिश्वत लेने के बाद दिल्ली की आबकारी नीति के जरिए फायदा उठाने के लिए मन-मुताबिक बदलाव किया गया था. 

ईडी मामले में मिल चुकी जमानत

केजरीवाल को ईडी मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी है. हालांकि, वे सीबीआई की गिरफ्तारी के मामले में तिहाड़ में बंद हैं. इस मामले में उनकी जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में भी सुनवाई चल रही है.

सीबीआई ने क्या कहा था कोर्ट में?

सीबीआई ने पिछली सुनवाई में राउज एवेन्यू कोर्ट में कहा था कि हमारे पास पैसे का ट्रेल है. साथ ही पर्याप्त सबूत भी हैं. साउथ ग्रुप के कहने पर ही शराब नीति में बदलाव हुए. 

CBI के वकील ने हाईकोर्ट में बताया था, "जब हमने पूछताछ के दौरान अरविंद केजरीवाल से पूछा की कि निजीकरण करने का फैसला और एक्साइज पॉलिसी में बदलाव का फैसला किसका था, तो केजरीवाल जो की कैबिनेट के मुखिया थे उनका कहना था कि मेरा नहीं था. इससे यह साफ लग रहा है कि वह यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है यह किसी और ने किया है."

सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

उधर, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. सिसोदिया पिछले 16 महीने से जेल में हैं. उन्होंने जांच में धीमी गति का हवाला देते हुए जमानत की मांग की है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget