एक्सप्लोरर

AAP सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर 28 नवंबर को होगी सुनवाई, 4 दिसंबर तक बढ़ी कस्टडी

Delhi Liquor Policy: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह की जमानत को लेकर 25 नवंबर को सुनवाई होनी थी. राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी हिरासत बढ़ाई थी.

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली की एक अदालत कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर 28 नवंबर को सुनवाई कर सकती है. इस मामले पर शनिवार (25 नवंबर) को सुनवाई होनी थी, लेकिन जज के अवकाश के कारण सुनवाई स्थगित कर दी गई.

24 नवंबर को जमानत के लिए डाली थी अर्जी

इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार (24 नवंबर) को जमानत के लिए अदालत का रुख किया था. उनके वकील इरशादन ने कहा था कि संजय सिंह के जमानत की अर्जी राउज एवेन्यू अदालत की रजिस्ट्री में दायर की गई है और शनिवार को इस पर सुनवाई हो सकती है.

सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया. ईडी के अनुरोध पर विशेष जज एमके नागपाल ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत चार दिसंबर तक बढ़ा दी थी.  

शराब व्यवसायों को फायदा पहुंचाने का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 4 अक्टूबर को संजय सिंह को गिरफ्तार किया था. ईडी ने आरोप लगाया था कि संजय सिंह ने रद्द की जा चुकी शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आरोप के अनुसार इस नीति से कुछ शराब व्यवसायों, थोक और खुदरा व्यवसायों को वित्तीय लाभ हुआ. हालांकि संजय सिंह ने इन आरोपों का सिरे से खारिज किया है.

संजय सिंह ने कोर्ट से मांगी थी ये अनुमति

वहीं कोर्ट ने संजय सिंह की ओर से दायर एक अर्जी को स्वीकार किया था जिसमें पारिवारिक खर्चों के लिए धन जारी करने के लिए दो चेक पर हस्ताक्षर करने की अनुमति मांगी गई थी. पिछली सुनवाई में संजय सिंह ने जेल में इलेक्ट्रिक केतली के इस्तेमाल की अनुमति मांगी थी.

सांसद संजय सिंह के स्वास्थ्य को लेकर कोर्ट ने जेल के अधिकारियों को उचित इलाज के लिए प्राइवेट डॉक्टर को शामिल करने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें: Watch: 'तेलंगाना की है यही पुकार, बाय बाय केसीआर', इमरान प्रतापगढ़ी ने शायराना अंदाज में साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget