एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल ने बुलाई विधायकों की बैठक, आज पीएसी की मीटिंग में क्या कुछ हुआ?

AAP PAC Meeting: आप नेता संजय सिंह ने पीएसी की बैठक के बाद कहा कि मीटिंग में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम और एजेंसियों का दुरुपयोग करके जिस तरीके से दिल्ली सरकार गिराने की कोशिश हो रही, उस पर चर्चा हुई.

Delhi Excise Policy Case: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अध्यक्षता में आज पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) के दुरुपयोग और करोड़ों का ऑफर देकर पार्टी तोड़ने की बीजेपी की साजिश के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया. आप के राज्यसभा सासंद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल सुबह 11 बजे पार्टी के विधायक दल की मीटिंग बुलाई है. जिसमे आगे की रणनीति के बारे में चर्चा की जाएगी. साथ ही आप नेता संजय सिंह ने बताया कि PAC ने यह माना कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की गई और उनके घर पर सीबीआई की छापेमारी में कुछ भी नहीं मिला.

दिल्ली सरकार गिराने की कोशिश
आप नेता संजय सिंह ने बताया कि बीजेपी ने मनीष सिसोदिया को संदेश भिजवाया कि अगर आप आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में चले आओ, तो हम आपके सीबीआई और ईडी के सारे केस बंद करवा देंगे और आप सरकार गिरा कर आपको सीएम बना देंगे. जब डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ऑफर ठुकरा दिया, तब बीजेपी ने पार्टी के विधायकों से संपर्क कर धमकी दी कि आप छोड़कर बीजेपी में आ जाओ तो 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. आप विधायकों को धमकी दी कि नहीं माने तो मनीष सिसोदिया की तरह आपके यहां भी छापे मारेंगे और गिरफ्तार करेंगे. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि बीजेपी असंवैधानिक और भ्रष्ट तरीके से दिल्ली की सरकार गिराने पर आतुर है. हम दिल्ली की जनता को भरोसा दिलाना चाहते कि सरकार स्थिर है और कोई एमएलए नहीं टूटेंगे. 

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम और जिस तरीके से जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके दिल्ली में सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है, उस पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि बैठक में पीएसी ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया है. आप नेता संजय सिंह ने पारित प्रस्ताव को मीडिया से साझा करते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक झूठी एफआईआर दर्ज की गई.  सीबीआई को छापेमारी में कोई अनअकाउंटेड पैसा, जेवर, बेनामी संपत्ति या कोई गलत दस्तावेज नहीं मिला.

पीएम मोदी से क्या अपील की?
संजय सिंह ने कहा कि हम पीएम से अपील करना चाहते हैं कि आप अपना पूरा समय राज्यों की सरकारें गिराने और नेताओं के पीछे सीबीआई और ईडी छोड़ने की बजाय जनता की समस्या दूर करने में बिताएं, तो बेहतर होगा. आज देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है जबकि आप अपना पूरा समय जनता द्वारा चुनी हुई सरकारों को गिराने में लगा रहे हैं. जनता इनसे यह भी जानना चाहती है कि विधायकों को खरीदने के लिए जो करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं वो कहां से आ रहे हैं. इन्होंने कितना पैसा इकट्ठा कर लिया है.

यह भी पढें-

Arvind Kejriwal vs BJP: अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा- "जल्द ही गुजरात में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को हटा सकती है बीजेपी"

Gujarat Politics: गुजरात में BJP पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, कहा- 27 साल की सरकार में आ गया अहंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget