एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: अमित शाह के घर हुई मैराथन बैठक, जल्द हो सकता है BJP उम्मीदवारों के नाम का एलान

अमित शाह के घर पर हुई इस बैठक में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल थे. वहीं इनके अलावा दिल्ली प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर के साथ श्याम जाजू, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी, वरिष्ठ नेता विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता और अनिल जैन भी मौजूद रहे.

नई दिल्ली: पूरे देश की नज़र इस वक्त दिल्ली विधानसभा चुनाव पर है. दिल्ली में इस बार सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है. इस चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के घर बीती रात मैराथन बैठक हुई है. सात घंटे चली इस बैठक में चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि बीजेपी आज या कल अपने उम्मीदवारों का एलान कर सकती है.

बैठक में शामिल रहे कौन-कौन से नेता

अमित शाह के घर पर हुई इस बैठक में 70 में से 45 उम्मीदवारों के नाम तय करने पर चर्चा हुई. बाकी नामों के लिए आज फिर बैठक होगी. बैठक में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल थे. वहीं इनके अलावा दिल्ली प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर के साथ श्याम जाजू, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी, वरिष्ठ नेता विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता और अनिल जैन भी मौजूद रहे.

सीएम उम्मीदवार के नाम का एलान चुनाव के बाद

वहीं, सूत्रों के मुताबिक बीजेपी अपने सीएम उम्मीदवार के नाम का एलान चुनाव के बाद करेगी. वहीं इस बार बीजेपी अपने चुनावी घोषणापत्र में कई बड़े वादे भी कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी अपने घोषणा पत्र में बिजली और पानी 5 गुना सस्ता मुहैया कराने का वादा कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो दिल्लीवासियों को एक लाख लीटर पानी मुफ्त दिया जाएगा और बिजली यूनिट में भी काफी छूट दी जाएगी.

पिछले चुनाव में आप को मिली थी 67 सीटें

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को 67 सीटों पर जीत मिली थी, वहीं बीजेपी को तीन सीटों पर जीती थी. बड़ी बात यह है कि उस चुनाव में 15 सालों तक दिल्ली की सत्ता में रही कांग्रेस को एक सीट भी नहीं मिली थी. साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 54 फीसदी, बीजेपी को 32 फीसदी और कांग्रेस को 10 फीसदी वोट मिले थे.

8 फरवरी को होगी वोटिंग

गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं. दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

AAP थीम सॉन्ग को लेकर दिल्ली बीजेपी ने CM केजरीवाल को भेजा मानहानि का नोटिस, 500 करोड़ रु. हर्जाने की मांग की

अमेरिका-ईरान में तनातनी के बीच फिर इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बरसाए रॉकेट, 6 दिन में दूसरी बार हमला

JNU में विंटर सेमेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, ये है नई डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना
‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Embed widget