एक्सप्लोरर

अमेरिका-ईरान में तनातनी के बीच फिर इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बरसाए रॉकेट, 6 दिन में दूसरी बार हमला

इराक के एक एयरबेस पर चार रॉकेटों से हमले किए गए हैं. इसमें चार इराकी पायलट घायल हुए हैं. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.

समारा (इराक): अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है. इस बीच इराक में अमेरिका के एक सैन्य ठिकाने पर 4 रॉकेट दागे गए हैं. न्यूज़ एजेंसी एएफपी के मुताबिक, हमले में चार इराक के सैनिक घायल हुए हैं. सूत्रों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर अल-बलाद एयरबेस पर तैनात ज्यादातर अमेरिकी पायलट पहले ही वहां से जा चुके हैं.

हाल के महीनों में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती वाले शिविरों पर रॉकेटों और मोर्टार से लगातार हमले हो रहे हैं. हालांकि इन हमलों में ज्यादातर इराकी सैनिक ही घायल होते हैं, लेकिन पिछले महीने एक अमेरिकी ठेकेदार भी मारा गया था.

इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमला ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर ईरान को चेतावनी दी है. ट्रंप ने ईरान द्वारा एक यात्री विमान को मार गिराए जाने के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों की हत्या करने को लेकर ईरान को चेतावनी दी.

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘ईरान के नेताओं के लिए- अपने प्रदर्शनकारियों की हत्या मत करो, दुनिया यह चेतावनी दे रही है और इससे भी कहीं अधिक महत्वपूर्ण यह है कि अमेरिका देख रहा है.’’ विमान हादसे में बुधवार को 176 लोगों की मौत हो गई थी.  शुरू में तकनीकी गड़बड़ी की बात कहने के बाद ईरान ने स्वीकार किया कि उसने दुर्घटनावश विमान को मार गिराया था.

बता दें कि आठ जनवरी को इराक के अल असद एयरबेस पर कम से कम 10 रॉकेटों से हमले किए गए थे, जहां कई अमेरिकी सैनिक तैनात थे. इस हमले की ईरान ने जिम्मेदारी ली थी और दावा किया था कि कई अमेरिकी सैनिक हमले में मारे गए. वहीं अमेरिका ने इसे खारिज किया.

पिछले दिनों अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी कुद्स फोर्स के कमांडर जनरल कासिम सुलमानी मारे गए थे, जिसके बाद से अमेरिका और ईरान के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है. ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका से इसका बदला लेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'

Embed widget