एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: जेडीयू के लिए 2 सीटें छोड़ सकती है बीजेपी, आज रात तक हो सकता है एलान

सूत्रों का दावा है कि बातचीत सकारात्मक रही है और दो सीटों को जेडीयू को देने पर सहमति बन सकती है. 21 जनवरी को नामांकन का आखिरी दिन है इसीलिए संभावना है कि आज ही देर रात तक इस बात का एलान कर दिया जाएगा.

नई दिल्लीः दिल्ली चुनाव में बीजेपी और जेडीयू के बीच गठबंधन की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक जेडीयू के लिए बीजेपी दो सीटें छोड़ने पर राजी हो सकती है. जिन 2 सीटों पर समझौता होने की उम्मीद है वह बुराड़ी और संगम विहार विधानसभा सीटें हैं. दोनों ही सीटें उन 13 सीटों में शामिल है जिन पर बीजेपी ने अब तक उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है.

बीजेपी ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों दलों के नेताओं के बीच इस मुद्दे पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है.

आज रात हो सकता है एलान

सूत्रों का दावा है कि बातचीत सकारात्मक रही है और इन दोनों सीटों को जेडीयू को देने पर सहमति बन सकती है. 21 जनवरी को नामांकन का आखिरी दिन है इसीलिए संभावना है कि आज ही देर रात तक इस बात का एलान कर दिया जाएगा.

सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि दोनों ही सीटों पर पूर्वांचल के लोगों की तादाद काफी ज्यादा है और दोनों पार्टियां गठबंधन करके इस वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही हैं. अगर दोनों दलों में समझौता होता है तो ऐसा पहली बार होगा कि बिहार के बाहर बीजेपी और जेडीयू के बीच कोई समझौता हो.

किसका चुनाव चिन्ह होगा?

हालांकि चर्चा इस बात की भी है कि जेडीयू के उम्मीदवार अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे या फिर बीजेपी के. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी चाहती है कि जेडीयू के उम्मीदवार बीजेपी के ही चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ें. दिल्ली में अकाली दल के साथ भी बीजेपी का इसी तरह का समझौता होता आया है.

दिल्ली चुनावः टिकट कटने से नाराज दिनेश सिंह के समर्थकों ने किया प्रदर्शन, मनोज तिवारी के विरोध में लगाए नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget