एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनावः टिकट कटने से नाराज दिनेश सिंह के समर्थकों ने किया प्रदर्शन, मनोज तिवारी के विरोध में लगाए नारे

विरोध करने आए इन कार्यकर्ताओं ने हाथो मौजूद प्लेकार्ड में सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ नारे लिखे थे. जिस पर लिखा था "मोदीजी के साथ है, मनोज के खिलाफ है".

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट के ऐलान के बाद से बीजेपी में विरोध के स्वर सुनाई देने लगे है. आज पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर से दिनेश प्रताप सिंह को टिकट ना दिए जाने पर उनके समर्थकों ने दिल्ली बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया. दिनेश प्रताप सिंह इस समय दिल्ली बीजेपी में पूर्वांचल मोर्चा के प्रभारी हैं. बीजेपी ने लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है. इसी को लेकर समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया.

दिनेश प्रताप सिंह को टिकट ना दिए जाने से नाराज़ उनके समर्थकों ने प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और प्रभारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. विरोध कर रहे समर्थकों का कहना था कि अभय वर्मा को उम्मीदवार बनाया है वो 2013 भी चुनाव हार चुके है और तीसरे नंबर पर रहे थे.

"मोदीजी के साथ है, मनोज के खिलाफ है"

विरोध करने आए इन कार्यकर्ताओं ने हाथो मौजूद प्लेकार्ड में सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ नारे लिखे थे. जिस पर लिखा था "मोदीजी के साथ है, मनोज के खिलाफ है". कार्यकर्ताओं का कहना है कि साल 2015 में बीजेपी ने बीबी त्यागी को उम्मीदवार बनाया था वो कम वोटों से हरे थे बावजूद उसके उन्हें नहीं चुना ना ही नए चेहरे के रूप में कई साल से काम कर रहे दिनेश प्रताप को चुना.

वहीं, इस मामले पर दिनेश प्रताप सिंह का कहना है, "ये कार्यकताओं कि भावना है, में 25 साल से पार्टी में हूं अलग पद पर रहा हूं काम किया है इसलिए उनका कहना है कि टिकट मिलना चाहिए था. लेकिन मेरी बात हुई शीर्ष नेतृत्व से और अपने कार्यकर्ताओं से. मैंने उन्हें समझाया है."

'मैं पार्टी के साथ हूं और रहूंगा'

वहीं अलग चुनाव लडने के या पार्टी छोड़ने के सवाल पर दिनेश प्रताप ने कहा "में 25 साल से पार्टी में हूं, मैं भारतीय जनता पार्टी के साथ था साथ हूं और साथ ही रहूंगा"

इस विरोध प्रदर्शन पर प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी अशोक गोयल का कहना है, "ये यह सब हमारे परिवार के सदस्य हैं और परिवार का अंग रहेंगे और सभी को अपना मत रखने का अधिकार है और पार्टी के वरिष्ठ नेता सब इनसे बात करेंगे और सब मिलकर काम करेंगे."

बीजेपी ने अब तक 57 टिकट का ऐलान किया है. दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा वहीं नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.

जेपी नड्डा कल ग्रहण करेंगे बीजेपी के 14वें राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget