एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: सभी 21 स्ट्रांग रूम में EVM की जबरदस्त सुरक्षा, दिन-रात पहरा दे रहे हैं AAP कार्यकर्ता

पूरी दिल्ली में 21 जगहों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं जहां सभी 70 विधानसभाओं में इस्तेमाल की गई ईवीएम को रखा गया है.मतदान खत्म होने के बाद जैसे ही ईवीएम को मतदान केंद्रों से स्ट्रांग रूम लाया गया, AAP ने अपने कार्यकर्ताओं को इन स्ट्रांग रूम के बाहर बैठा दिया.

नई दिल्ली: हर बार चुनाव में ईवीएम की चर्चा जरूर होती है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी वोटिंग के बाद ईवीएम का मुद्दा उठ चुका है. बीजेपी की तरफ से ईवीएम का बहाना न ढूंढने की बात कही गई तो आम आदमी पार्टी की तरफ से ईवीएम की सुरक्षा पर चिंता जताई जाने लगी. मतदान के बाद ही आप नेता संजय सिंह ने ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए थे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान होने के बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. सिक्योरिटी के लिहाज से ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया है. पूरी दिल्ली में 21 जगहों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं जहां सभी 70 विधानसभाओं में इस्तेमाल की गई ईवीएम को रखा गया है. इन रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है लेकिन बावजूद इसके आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के बाहर पहरे पर बिठाया है.

स्ट्रांग रूम के बाहर 'आप' कार्यकर्ताओं का पहरा

ईवीएम की सुरक्षा के लिए काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं. स्ट्रांग रूम के तरफ आने वाले हर रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है. हर जगह दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं. इतना ही नहीं स्ट्रांग रूम चारों तरफ पीसीआर वैन भी खड़ी है. वहीं स्ट्रीट लाइट पर एक्स्ट्रा लाइट्स लगाई गईं है. साथ ही बाउंड्री पर हर जगह और गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं.

सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, लेकिन इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के बाहर पहरे पर बैठा दिया है. मतदान खत्म होने के बाद जैसे ही ईवीएम को मतदान केंद्रों से स्ट्रांग रूम लाया गया, आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को इन स्ट्रांग रूम के बाहर बैठा दिया. 24 घंटे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता यहां पहरा देंगे. सिर्फ स्ट्रांग रूम के बाहर ही नहीं बल्कि यहां आने वाले सभी रास्तों पर भी यह कार्यकर्ता बैठे हुए हैं. साथ ही रूम के अंदर भी पोलिंग एजेंट्स नजर रखे हुए हैं.

शनिवार को बैठक में लिया गया था फैसला

शनिवार को मतदान खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी में एक बैठक हुई थी. जिसमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, संजय सिंह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे. इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि स्ट्रांग रूम के बाहर कार्यकर्ता पहरे पर बैठेंगे ताकि ईवीएम के साथ कोई छेड़छाड़ ना हो. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.

यह भी पढ़ें-

हिंदू समुदाय का मतलब BJP नहीं, बीजेपी का विरोध हिंदुओं का नहीं- भैयाजी जोशी

आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, कांग्रेस बोली- SC में पुनर्विचार याचिका दायर करे केंद्र, LJP संसद में देगी तूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ

Embed widget