एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली की शिक्षा मंत्री और मेयर ने MCD स्कूल का किया निरीक्षण, बदइंतजामी देख लगाई प्रिंसिपल को फटकार

Education Minister Inspected School: दिल्ली में एमसीडी स्कूलों की व्यवस्था देखने के लिए शिक्षा मंत्री आतिशी और मेयर शैली ओबरॉय ने एक स्कूल का निरीक्षण किया तो वो स्कूल बदहाल पड़ा मिला.

Delhi Mayor Inspected School: दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी और नगर निगम मेयर शैली ओबेरॉय ने सोमवार (10 अप्रैल) की सुबह वजीराबाद गांव स्थित एमसीडी के स्कूल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सफाई ठीक से न होने के कारण स्कूल की स्थिति दयनीय है. कुछ कक्षाओं में बच्चे फर्श पर बैठने को मजबूर हैं तो कुछ क्लासरूम के हिस्सों को कबाड़ रखने के लिए स्टोररूम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है.

स्कूल की मौजूदा बेंचों की सही से साफ़-सफाई नहीं की गई है, उन पर धूल जमी हुई है. स्कूल की इस दशा को देखकर शिक्षा मंत्री आतिशी और मेयर शैली ओबरॉय ने स्कूल प्रिसिपल को फटकार लगाते हुए कहा कि स्कूल में साफ़-सफाई से जुडी सभी समस्याओं को तुरंत ठीक किया जाए वरना अपने खिलाफ कड़ी कारवाई के लिए तैयार रहें.

मेयर ने सस्पेंड करने का दिया अल्टीमेटम

मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि स्कूल में सफाई की बदतर स्थिति यहां पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के प्रति स्कूल प्रशासन के असंवेदनशील रवैये को दर्शाती है जिसकी हमारी सरकार में कोई जगह नहीं है. उन्होंने स्कूल के रखरखाव में लापरवाही और गंदगी को लेकर प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारी को अल्टीमेट देते हुए कहा कि वो स्कूल को जिम्मेदारी से चलाए अन्यथा निलंबन के लिए तैयार रहे.

स्कूल की दुर्दशा देख बौखलाईं मंत्री

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक कक्षा में बच्चे फर्श पर बैठने को मजबूर हैं. वहीं एक अन्य कक्षा में देखा गया कि उसके आधे हिस्से में पुरानी टूटी डेस्कों का अम्बार लगा हुआ है. क्लासरूम का फर्श टूटा हुआ है और एक कोने में मच्छर पनप रहे हैं.  जो डेस्क मौजूद है उसपर धूल जमी हुई है. स्कूल के शौचालय की भी बदतर स्थिति है और उसके दरवाजे भी टूटे हुए हैं. साथ ही ये भी देखा गया कि स्कूल में पीने का पानी भी मौजूद नहीं है.

आतिशी ने बीजेपी पर लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि ये एमसीडी स्कूल एमसीडी में बीजेपी के पिछले 15 सालों के शासन का परिणाम है. बीजेपी ने एमसीडी के अपने पूरे शासन में सिर्फ स्कूलों को बर्बाद करने का काम किया है. स्कूल के जर्जर कमरों, टूटे हुए डेस्क व बदहाल व्यवस्था से साफ़ है कि इतने सालों तक एमसीडी में सिर्फ बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया.

ये भी पढ़ें: Delhi School Education: प्राइवेट स्कूल के मनमाने रवैये पर दिल्ली सरकार सख्त, बार-बार शिकायत पर रद्द होगी मान्यता

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget